पुरस्कार घोषित अभियुक्त नवीन गिरफ्तार… 

पुरस्कार घोषित अभियुक्त नवीन गिरफ्तार… 
आजमगढ़/ दिनांक 15/16.02.2021 को थाना दीदारगंज व थाना बिलरियागंज की संयुक्त  पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बैरकडीह मोड़ के पास बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अभियुक्त नवीन घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस, 05 एटीएम कार्ड, 1,230 रूपये नगद, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद आजमगढ़, बलिया, देवरिया के विभिन्न थानो में चोरी, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 17 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना तहबरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2021 धारा 66 आई0टी0 एक्ट में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना दीदारगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
नवीन निवासी भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…