आजमगढ़ में विकास कार्य हेतु धन स्वीकृत – केशव…

आजमगढ़ में विकास कार्य हेतु धन स्वीकृत – केशव…

लखनऊ 02 फरवरी। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद बलिया व आजमगढ़ में सेतु पहंुच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0 10 करोड़ 06 लाख 78 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस कार्य हेतु स्वीकृत लागत रू0 23 करोड़ 13 लाख 10 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है । इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 02 कार्यों में जनपद बलिया में विकास खण्ड सोहाॅव के अन्तर्गत कथरिया-फिरोजपुर मार्ग पर मगही नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य एवं जनपद आजमगढ़ में क्षेत्र पंचायत सठियाॅव के सिकन्दरपुर घाट (तमसा नदी) पर सेतु पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…