उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मध्य जोन…

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मध्य जोन…

श्रीमती ममता चौधरी के समक्ष दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की…

लखनऊ 01फरवरी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए आज यहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मध्य जोन श्रीमती ममता चौधरी के समक्ष दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मध्य जोन श्रीमती ममता चौधरी ने सभी महिलाओं को सदस्यता दिलायी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती सीमा जोशी अधिवक्ता, रोहिणी जॉन अध्यापिका व लेखिका, वंदना मिश्रा, मंजू बाजपेई सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव व महिला कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शीला मिश्र, श्रीमती उरूसा राणा, श्रीमती माया चैबे, श्रीमती संगीत सिंह, श्रीमती विभा त्रिपाठी मौजूद रहीं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…