थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मनियर थाना क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मनियर थाना क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

जनपद बलिया/ दिनांक 28.01.2021 थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मनियर थाना क्षेत्र से 02 अभियुक्तों 1-मनीष 2-इन्द्रजीत को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से  01 लाख 66 हजार रूपये नगद, 01 मोबाइल फोन, 01 मोटर साइकिल बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅकः 25.01.2021 को थाना मनियर पर वादी की सूचना पर मु0अ0सं0-16/2021 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। वादी के चालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक के रूपये हड़पने के लिये उक्त घटना कारित की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे  से बरामद रूपये उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना मनियर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…