भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत ने शुभम शुक्ला को प्रदेश सचिव पद पर किया मनोनीत…

भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत ने शुभम शुक्ला को प्रदेश सचिव पद पर किया मनोनीत…

अधिवक्ता विनय शुक्ला युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह मौजूद…

लखनऊ भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत सदस्यता अभियान के तहत आज कानपुर रोड स्थित पिकैडली होटल में सोमवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन (उ प्र) सम्पूर्ण भारत संगठन प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभम सिंह ‘अनन्त’ द्वारा संगठन के उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश सचिव पद शुभम शुक्ला पुत्र शिव सहाय शुक्ला को मनोनयन किये जाने का घोषणा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी सिंह के निर्देश पर नवनियुक्त शुभम को मनोनयन पत्र सौंपा और किसान हित मे कार्य करने का शपथ ग्रहण कराया। तथा किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के लिए वह अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए जन जन की आवाज़ बुलंद करने के लिए आग्रह भी किया वही शुभम शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया ।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…