उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा आज जनपद प्रयागराज में निर्माणाधीन…

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा आज जनपद प्रयागराज में निर्माणाधीन…

आर0ओबी0 78-ए, बक्शी बाँध का स्थलीय निरीक्षण किया…

लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा आज जनपद प्रयागराज में निर्माणाधीन आर0ओबी0 78-ए, बक्शी बाँध का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें वर्तमान में चल रहे कार्यों का विवरण लेते हुए निर्देशित किया गया कि इस सेतु का निर्माण प्रत्येक दशा में माह 10/2021 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय एवं निर्माण कार्य के दौरानब यूटिलिटी शिफ्टिंग में किसी भी प्रकार की समस्या जनता को नहीं आनी चाहिये ,इसका भी ध्यान रखा जाये।
वर्तमान में 9 फाउण्डेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सब-स्ट्रक्चर कार्य प्रगति पर है एवं माह के अन्त तक सुपर स्ट्रक्चर का कार्य भी प्ररम्भ कर दिया जायेगा। इस सेतु की लम्बाई 869.27 मी0 तथा लागत 5292.36 लाख है। उपमुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि रेलवे से समन्वय स्थापित करते हुए रेलवे का कार्य भी यदि सम्भव हो तो उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा किया जाये।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…