जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं…

जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं…

लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज रवाना होने से पूर्व अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना-पत्र दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश श्री मौर्य ने दिये।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…