बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर गरीबों व वंचितों के सच्चे मसीहा थे- केशव प्रसाद मौर्य…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर गरीबों व वंचितों के सच्चे मसीहा थे- केशव प्रसाद मौर्य…

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7- कालिदास मार्ग लखनऊ पर सामाजिक समरसता के प्रतीक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
उन्होंने कहा उनके विचार एवं समाज में गरीबों और वंचितों के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर थे।कमजोर वर्गों के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में उन्होंने अपने जीवन में बहुत बड़ा योगदान किया। देश की आजादी की लड़ाई में भी उनका योगदान रहा।-बी एल यादव

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…