नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को 125वीं जयन्ती पर श्रद्धा के साथ याद किया गया…

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को 125वीं जयन्ती पर श्रद्धा के साथ याद किया गया…कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी को श्रद्धा से याद किया गया 👆

                                          बाजारखाला में नेताजी को नमन करने के लिए कांग्रेसजन जुटे 👆

कांग्रेसजनों ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए…

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती आज पूरे देश के साथ ही राजधानी लखनऊ में भी विभिन्न स्थानों पर बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कांग्रेसजनों की ओर से पुराने लखनऊ के बाजारखाला चौराहे के पास नेताजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हे याद कर नमन किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई।
नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह इतने मेधावी व प्रतिभावान थे कि 1920 में उन्होने इग्लैण्ड में सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी। देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने के लिए कांग्रेस पार्टी से जुड़ गये और जीवन पर्यन्त देश सेवा में लगे रहे। पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारतीय जनमानस के सर्वमान्य नेता थे। उन्होने कहा कि आज कुछ ऐसे दल हैं जिन्होने आजादी की लड़ाई में रत्ती भर भी योगदान नहीं दिया और राष्ट्रवाद का ढिंढोरा पीटते रहते हैं। ऐसे ही लोग आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को लेकर गलतफहमियां समाज में फैला रहे हैं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान कर रहे हैं।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, मनोज यादव, आशीष अवस्थी आदि ने सम्बोधित कर नेताजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में अनु. जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद, संगठन सचिव डा0 संजीव शर्मा, शमशाद आलम, विजय कनौजिया, अन्नू सोनी, मो. शोएब खान, अनीस अख्तर मोदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
बाजारखाला चौराहा-बलदेव दास स्कूल के पास विकास सक्सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, अध्यक्ष (उत्तरी) अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व सभासद केके शुक्ला, हसन अब्बास, रईसे एवं मो. नाजिम “नज्जू अंसारी” व अन्य कांग्रेसजनों ने नेताजी को सादर नमन करते हुए उन्हे याद किया। वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,