आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 23 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 23 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज घर से संबंधित बातों पर आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी व्यक्ति के साथ मतभेद होने के कारण आपकी उनके प्रति नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन इसकी वजह से आपके द्वारा लिए गए निर्णय पर बदलाव ना आने दें।

करियर : काम से संबंधित बातों की वजह से यात्रा के अवसर मिलेंगे।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच में बढ़ता मतभेद आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है।

हेल्थ : पैर दर्द और बदन दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🐄 वृषभ: आज मित्र परिवार में से किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने के लिए थोड़ा समय लगेगा, लेकिन प्रयास करते रहने की आवश्यकता होगी। यदि पुराने क्लाइंट का कोई पेमेंट अटका हुआ है तो नया काम शुरू करने से पहले उसे प्राप्त करने की कोशिश करें, वरना आपका बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।

करियर : नेचुरल प्रोडक्ट्स और एग्रीकल्चर से से संबंधित लोगों को योग्य तरीके से मार्केटिंग करके बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है।

लव : विवाह से संबंधित प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए और समय लग सकता है।

हेल्थ : पेट में बढ़ रहा इंफेक्शन आयुर्वेद और नेचुरोपैथी द्वारा दूर किया जाएगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

👫 मिथुन: आज पुरानी बातों को याद करके आज आपको मानसिक रूप से तकलीफ अधिक हो सकती है। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ बढ़ रहे झगड़ों की वजह से अधिक तकलीफ होगी, इसलिए झगड़े को और ना बढ़ाएं। सामने वाले व्यक्ति की इमोशनल मेच्योरिटी को समझकर बात करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह मनचाही प्रगति न देख पाने की वजह से उदासी और तनाव बना रहेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : डिप्रेशन और एंग्जाइटी कि तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🦀 कर्क: आज किसी और व्यक्ति द्वारा आपके जीवन पर नियंत्रण लाने की कोशिश की वजह से आपको फिलहाल की परिस्थिति में घुटन महसूस हो सकती है। आपके द्वारा बोली गई बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए आपके द्वारा लिए गए निर्णय किए गए कार्य को अपने तक ही सीमित करने रखने की कोशिश करें।

करियर : करियर से संबंधित बातों में अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

लव : प्रिय व्यक्ति के बदलते व्यवहार के कारण आपको मानसिक तकलीफ का सामना होगा।

हेल्थ : लो बीपी से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

🦁 सिंह: आज काफी दिनों से परिस्थिति में बदलाव ना दिखने के कारण आज आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन आपको स्थिरता भी प्राप्त हुई है। इस बात को ध्यान में रखने की आवश्यकता होगी। पैसों से संबंधित व्यवहार सफल होंगे। फिर भी बड़ा फायदा ना दिखने के कारण काम से संबंधित किए जाने वाले प्रयास आपके द्वारा कम किया जा सकते हैं।

करियर : नौकरी करने वालों को प्रोजेक्ट में बदलाव लाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता महसूस होगी।

हेल्थ : सिर दर्द या माइग्रेन तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🙋‍♀️ कन्या: आज पैसों से संबंधित बातों में आज प्रगति नजर आएगी। परिवार के साथ संबंध ठीक-ठाक बने रहेंगे। जिन बातों की वजह से परिवार में विवाद छिड़ सकता है। ऐसी बातों के बारे में चर्चा टालें। परिवार के किसी व्यक्ति को आपके सहयोग की अपेक्षा होगी।

करियर : नौकरी में बदलाव आने की वजह से पैसों की आवक बढ़ेगी।

लव : प्रेम संबंधों में स्थिरता नजर आएगी।

हेल्थ : एसिडिटी को कम करने के लिए प्रयास करने होंगे।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर 3

⚖️ तुला: आज अपने अंदर बनी नाराजगी को व्यक्त करने से पहले सामने वाले व्यक्ति की मनस्थिति का अंदाजा लेना होगा। भाई बहन में बहस बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधित समस्याएं चर्चा करके सुलझाए, वरना इसका असर करीबी रिश्ते पर हो सकता है।

करियर : विदेश में काम करने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होगा।

लव : पार्टनर को उनके जिम्मेदारियों का एहसास दिलाने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

🦂 वृश्चिक: आज आपके जीवन में कठिनाइयां क्यों आ रही हैं, इस बात को जानने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। आध्यात्मिक अभ्यास करने की वजह से खुद के बारे में भी जागरूकता आपकी बढ़ेगी और समस्या का समाधान भी आपको आसानी से प्राप्त होगा।

करियर : साइंस के विद्यार्थियों को आज लाभ मिल सकता है।

लव : पति-पत्नी मिलकर रिलेशनशिप को ठीक करने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : कफ से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

🏹 धनु: आज काम से संबंधित बातों में प्रगति देखने में और वक्त लग सकता है। लेकिन, काम आगे बढ़ रहे हैं। परिवार के कुछ व्यक्तियों के साथ दूरियां बनाए रखना ही आपके लिए फिलहाल ठीक रहेगा। दूसरों द्वारा बोली गई बातों की वजह से खुद के अंदर नकारात्मकता ना आने दें।

करियर : उच्च शिक्षण के लिए नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप पर ही अधिक ध्यान देने की वजह से काम से संबंधित बातों में लापरवाही हो सकती है।

हेल्थ : पीठ दर्द के कारण बेचैनी महसूस होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

🐊 मकर: आज आपको परिस्थिति में अचानक से बदलाव नजर आएगा। जिन सकारात्मक बातों का आपको इंतजार था, वह बातें होने की वजह से मन प्रसन्न और आनंदित रहेगा। मित्रों द्वारा आपका आत्मविश्वास बना रह सकता है। कला क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा, लेकिन क्षमता से अधिक रिस्क न लें।

लव : रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव दिखने की वजह से रिलेशनशिप के प्रति आपकी निष्ठा बढ़ेगी।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

🏮 कुंभ: आज परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा आपके काम की वजह से आपको नीचा दिखाए जाने की आशंका यह बन रही है। इसलिए दूसरों के मत को अधिक महत्व न देते हुए अपने काम पर ध्यान देते रहें। काम से संबंधित मिल रही असफलता आप अपनी मेहनत द्वारा सफलता में परिवर्तित कर सकते हैं।

करियर : व्यापार में अधिक पैसा निवेश न करें फिलहाल काम जैसा है, वैसा ही चलने दें।

लव : पार्टनर के साथ हुए पुराने झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करें।

हेल्थ : वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

🐋 मीन: आज काम से संबंधित भागदौड़ होगी, लेकिन दोपहर के बाद का वक्त आप खुद के हिसाब से बिता पाएंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ अचानक मुलाकात होने की वजह से आनंद प्राप्त होगा। अपेक्षित यश को प्राप्त करने के लिए कार्य से संबंधित योजना में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।

करियर : कलाकार या मीडिया से संबंधित लोगों को आत्मविश्वास बनाए रखकर अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता है।

लव : आप का अड़ियल स्वभाव पार्टनर के लिए तकलीफदायक होगा।

हेल्थ : कंधे और गर्दन से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…