आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 19 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 19 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज आपके मन में आ रहे तरह-तरह के विचार और उनसे जुड़ी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर परिस्थिति को संभालना आपको बखूबी आता है। फिर भी आज भावुक होने की आशंका बन रही है। इसलिए अपने मन में कोई भी बात जरूरत से अधिक न दबाकर रखें।

करियर : काम से संबंधित बातों में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

लव : किसी महत्वपूर्ण निर्णय से संबंधित अपने विचारों को पार्टनर को न बताने की वजह से पार्टनर के मन में आपके प्रति नकारात्मक छवि बन सकती है।

हेल्थ : शरीर में कम हो रही पानी की मात्रा लिक्विड डाइट की मदद से संतुलित बनाई जा सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज काम से संबंधित मिले हुए नए प्रोजेक्ट में आपको और आपके द्वारा लिए निर्णय पर ध्यान दिया जाएगा। इसलिए आप पर जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। छोटी बहन या भाई को आपके सहयोग की आवश्यकता होगी उनके प्रेरणा स्त्रोत बने रहने की कोशिश करें।

करियर : विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने काम के प्रति अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी।

लव : नए रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर्स एक दूसरे के साथ ठीक से संवाद बनाए रखें।

हेल्थ : बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है, जिसे डॉक्टर की सलाह से दूर किया जाएगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

👫 मिथुन: आज आपको व्यक्तिगत बात पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लोगों द्वारा मिले हुए सुझाव और टिप्पणियों को कुछ हद तक नजरअंदाज करके अपना काम करते रहें। युवाओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन एक गलत निर्णय भी आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। इसलिए अधिक सतर्कता रखें।

करियर : काम से संबंधित बातों में निर्णय लेते समय कायदे के दायरे में रहकर ही निर्णय लेना होगा।

लव : काफी दिनों से चल रहे रिलेशनशिप में यदि आपको कमिटमेंट नहीं मिल रही है तो पार्टनर के आपके प्रति की भावनाओं को जानने की जरूरत होगी।

हेल्थ : पैर और घुटने से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

🦀 कर्क: आज काम को वक्त पर ना करने की वजह से आप पर थोड़ा तनाव बना रह सकता है। पैसों से संबंधित भी तनाव रहेगा, लेकिन उससे संबंधित मार्ग भी आपको जल्दी ही प्राप्त होगा। अपने जीवन शैली को सुधारने की कोशिश करनी होगी। नींद से संबंधित समस्याएं फिलहाल तकलीफ दे सकती है।

करियर : जो लोग कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करते हैं, उनको अपने काम के प्रति अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बढ़ता तनाव के लिए हानिकारक होगा।

हेल्थ : अपने स्लिप पैटर्न को ठीक करने की कोशिश करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज जीवन में केवल मेहनत करना ही जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ बातें मेहनत के द्वारा आप अपने पक्ष में कर सकते हैं। इसलिए मेहनत के साथ-साथ आप को स्मार्टवर्क करने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। विचारों में जितनी सरलता रखेंगे, उतनी कठिनाइयां आपकी दूर रहेंगी।

करियर : काम से संबंधित बातों में थोड़ा लचीलापन दिखाने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप की वजह से पिता के साथ वाद-विवाद बढ़ सकते हैं।

हेल्थ : घुटने से संबंधित छोटा ऑपरेशन होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🙋‍♀️ कन्या: आज आपकी जबरदस्त इच्छा शक्ति द्वारा आपकी परिस्थिति चाहे जैसे भी हो उस पर नियंत्रण लाते हैं। फिर भी अपने नेतृत्व गुण को हर जगह पर दिखाने की आवश्यकता है या नहीं इस बात को आपको सीखना होगा। आपके अंदर बढ़ता हुआ अहंकार आसपास के लोगों के अंदर के अहंकार को भी जगा रहा है। इसलिए बात करते समय मधुरता रखें।

करियर : काम से संबंधित लिए निर्णय सही साबित होंगे।

लव : पार्टनर की हर छोटी बात में दखलअंदाजी देना आपके और पार्टनरके लिए तकलीफदायक होगा।

हेल्थ : मन की उदासी को दूर करने के लिए निसर्ग में समय बताने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

⚖️ तुला: आज घर परिवार और काम दोनों में भी संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए कठिन हो सकता है, जिसकी वजह से आप पर तनाव बढ़ेगा, लेकिन लोगों की मदद मांगने के लिए आपको हिचकिचाहट भी हो सकती है। जिसे दूर करने की कोशिश करें। परिवार के किसी व्यक्ति के प्रति आपके मन में कटुता बढ़ रही है। जिसे मिटाने की भी कोशिश आपको करनी होगी।

करियर : व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यवसाय पर ठीक से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर्स आपस में संवाद ठीक बनाए रखने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

🦂 वृश्चिक: आज पैसों के निवेश से संबंधित लिया हुआ निर्णय आपको तुरंत फायदा नहीं दिखाएगा, लेकिन निजी भविष्य में इसका बड़ा फायदा आपको दिख सकता है, इसलिए संयम दिखाएं। परिवार के व्यक्तियों के साथ दूरियां महसूस होंगी। फिलहाल आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर ही ध्यान देकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए कदम उठाने होंगे।

करियर : नेचुरल प्रोडक्ट या एग्रीकल्चर से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के लिए और थोड़ा वक्त लगेगा।

लव : पार्टनर की जिम्मेदारियों को बांटने की कोशिश करें।

हेल्थ : कमर से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 1

🏹 धनु: आज परिवार और मित्र परिवार में से किसी के साथ भी बातचीत ना हो पाना आपके लिए तकलीफदायक होगा। फिलहाल आप अकेले में ही वक्त बिता कर खुद को क्या चाहिए। यह जानने की कोशिश करें। बेवजह के खर्चों को टालना आपके लिए अत्यंत जरूरी है। अपनी क्षमता से अधिक किसी को भी मदद ना करें।

करियर : विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए और अधिक डेडीकेशन दिखाने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर की आपके प्रति रखी निष्ठा को परखना होगा।

हेल्थ : खान-पान पर ध्यान रखें। व्यसनों से दूर रहने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

🐊 मकर: आज फिलहाल आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। काम की जगह अपना स्थान टिकाए रखना, आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मन में बढ़ रहे गुस्से के कारण आपके द्वारा निर्णय गलत लिया जा सकता है। जिसका असर आप पर और आपके परिवार पर भी होगा, इसलिए निर्णय लेते समय सही व्यक्ति के साथ चर्चा करके ही आगे बढ़ें।

करियर : विदेश से संबंधित काम होने के लिए और वक्त लग सकता है।

लव : परिवार के खिलाफ जाकर विवाह से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से परहेज रखें।

हेल्थ : बुजुर्गों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 4

🏮 कुंभ: आज आपके मन में बसे हुए डर की वजह से आपको परिस्थिति कठिन नजर आ रही है। लेकिन, आपका आत्मविश्वास विचारों पर काम करने के बाद ही बढ़ने वाला है। इसलिए अधिक नकारात्मक विचार न करते हुए काम करने पर ध्यान दें। फिलहाल परिवार के लोगों को आपकी सहायता और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, इसलिए खुद को भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखने की कोशिश करते रहें।

करियर : अधूरी छोडी पढ़ाई को पूरा कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है।

लव : लव मैरिज की आशा रखने वालों को अपने निर्णय पर टिके रहने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : किडनी स्टोन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

🐋 मीन: आज परिस्थिति जितनी कठिन नहीं होती। उससे ज्यादा आप उसके बारे में सोच विचार करने की वजह से खुद को ही तकलीफ देते रहते हैं। अधिक से अधिक वर्तमान में रहकर अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कौन आपके करीब है और कौन केवल दिखावा करता है इस बात को समझने की कोशिश करें।

करियर : नए काम से संबंधित मार्गदर्शन ना मिलने की वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर से दूर रहना आपके लिए तकलीफदायक होगा।

हेल्थ : गले से संबंधित तकलीफ दिन की शुरुआत में हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…