*पत्नी ने बल्ले से तोड़ दी पति की हड्डी पसली,* 

*पत्नी ने बल्ले से तोड़ दी पति की हड्डी पसली,*

 

 *डाल दिया मुंह में तेजाब*

 

 

*नई दिल्ली।* न्यू अशोक नगर इलाके में घरेलू विवाद में पत्नी ने बल्ले से पति की हड्डी पसली तोड़ डाली। पीड़ित का आरोप है उसकी पत्नी ने उसे तेजाब भी पिलाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हड्डी तोड़ने की धारा में केस दर्ज किया है। तेजाब की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार के साथ कोंडली में रहते हैं। लाकडाउन में उनका काम बंद हो गया, इस कारण घर में आर्थिक तंगी हो गई। घर खर्च को लेकर दंपती में झगड़े होने लगे।

 

आरोप है कि पिछले साल 22 अगस्त की रात वह कमरे में सो रहे थे, तभी पत्नी ने उनके मुंह में तेजाब डाल दिया। जलन होने पर वह उल्टी करने लगे। उसी दौरान पत्नी ने बल्ले से उनपर हमला कर दिया और वह फर्श पर गिर गए। बल्ला लगने की वजह से उनके सीने की एक हड्डी और एक पसली टूट गई। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां लंबे समय तक उनका इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह शनिवार को थाने पहुंचे और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

वहीं, तुगलक रोड इलाके में रहने वाली नाबालिग घर से भाग कर अचानक झारखंड के रांची चली गई। स्वजन ने लड़की के लापता होने की शिकायत पुलिस में कर दी। संवेदन मामला होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई। पता चला कि लड़की रांची में है। पुलिस फ्लाइट से उसे रांची से दिल्ली लेकर आई। उसे स्वजन के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में तुगलक रोड थाने में तीन जनवरी को शिकायत दी गई थी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह स्वेच्छा से अपने घर से भाग कर रांची गई थी। इसके लिए उस पर किसी ने दबाव नहीं बनाया था और न ही उसके साथ कोई गलत घटना घटी।