*प्रॉपर्टी डीलर पर छेड़छाड़ का आरोप* 

*प्रॉपर्टी डीलर पर छेड़छाड़ का आरोप*

 

*महिलाओं ने विरोध किया तो गाली देते हुए जान से मारने की दी धमकी* 

 

 

*गुरुग्राम।* रुपये मांगने के लिए गई महिलाओं से प्रॉपर्टी डीलर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौच और जाने से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर शनिवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गुरुग्राम में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने सेक्टर-45 स्थित प्रॉपर्टी डीलर को मकान लेने के लिए राशि दी थी। राशि को वापस लेने के लिए वह कई बार प्रॉपर्टी डीलर से गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन वह रुपये नहीं लौटा रहे। 30 दिसंबर को महिला अपनी चचेरी बहन के साथ प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय सेक्टर-45 गई थी। कार्यालय में तीन लोग मौजूद थे। जब वे रुपये मांगने लगी तो उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिय। उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिलाओं ने विरोध किया तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-40 थाना प्रभारी सुनील बैनीवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।