आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 8 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 8 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज पिछले समय से जुड़ी कुछ भावनाओं को दूर रखकर आप उत्साह के साथ काम कर पाएंगे। मन में आ रहे तरह-तरह के विचार कम होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। परिवार के किसी व्यक्ति के बर्ताव के कारण आपको तकलीफ हो सकती है, लेकिन उस व्यक्ति को इस बात का एहसास दिलाना आपके लिए संभव हो पाएगा।

करियर : काम से संबंधित बातों का संयम और धैर्य से सामना करना होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित तकलीफों को दूर करने के लिए आप ही के द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे, जिसकी वजह से पार्टनर के प्रति आपकी नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : परिवार के व्यक्ति की सेहत से संबंधित चिंता कम होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

🐄 वृषभ: आज यदि आप जीवन में कोई बड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको खुद ही प्रयत्न करने होंगे। दूसरों के द्वारा मार्गदर्शन या मदद मिलने की संभावना कम बन रही है, इसलिए दूसरों पर बनी निर्भरता आपके लिए तकलीफ दायक होगी। घर या नौकरी में बदलाव लाना आपके लिए आसान होगा।

करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारियां अच्छे से निभाने की वजह से लोगों का आप के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

लव : अधिक आत्म केंद्रित होने के कारण रिलेशनशिप की तरफ पूरा ध्यान दे पाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ : सिर दर्द और माइग्रेन जैसी तकलीफ को दूर करने के लिए आयुर्वेद द्वारा उपचार प्राप्त होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

👫 मिथुन: आज आपके द्वारा की गई गलतियों को मान लेने की वजह से लोगों की आपके प्रति बनी नाराजगी कम होगी। आपको दोबारा नए से शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आपके किसी निर्णय के कारण परिवार के लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर घर की महिलाओं को।

करियर : काम की जगह पैसों से संबंधित व्यवहार संभलकर करने होंगे, किसी और की वजह से आपको परेशानी हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बढ़ रही तकलीफ को दूर करने के लिए परिवार के व्यक्ति की सहायता लेना तकलीफ और बढ़ा सकता है।

हेल्थ : श्वसन से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज आपको अपनी समस्या का कारण और समस्या के प्रति आपका व्यवहार दोनों पता होने के बावजूद भी सही काम ना करने की वजह से परिस्थिति आप बिगाड़ रहे हैं। अभी भी वक्त आपके पक्ष में है, इसलिए काम ध्यान पूर्वक करें। जिसके द्वारा आपको परिस्थिति में मनचाहा बदलाव देख पाना संभव हो पाएगा।

करियर : अपनी क्षमता से अधिक काम लेने की वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

लव : व्यक्तिगत जीवन और लव लाइफ दोनों में भी आप संतुलन बना नहीं पा रहे हैं। जिसकी वजह से पार्टनर का आपके प्रति रवैया बदलने लगेगा।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से शरीर में असंतुलन बन रहा है। जिसकी तरफ ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज काम से संबंधित नया अवसर आपको प्राप्त होगा, लेकिन निर्णय लेने में आप जरूरत से अधिक वक्त लगाने की वजह से आपके बारे में गलतफहमी हो सकती है। अपनी निर्णय क्षमता और काम दोनों में भी गति लाने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए जरूरत से अधिक वक्त लग सकता है।

लव : आपके द्वारा रखा गया प्रेम का प्रस्ताव सामने वाले व्यक्ति स्वीकार करेंगे।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

🙋‍♀️ कन्या: आज परिवार से संबंधित कोई बड़ा निर्णय आप ध्यान पूर्वक लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन लोगों द्वारा सहयोग प्राप्त ना होना, आपके लिए समस्या का कारण हो सकता है। पारिवारिक प्रॉपर्टी या व्यापार को आगे बढ़ाने का जज्बा आपको सफलता प्रदान करेगा, लेकिन इससे संबंधित निर्णय लेते समय अपने ऊपर कोई भी या किसी का भी दबाव न बनने दें।

करियर : नौकरी करने वाले लोगों को व्यापार करने की संधि प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप को विवाह में बदलने का निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।

हेल्थ : अधिक तनाव और मेहनत के कारण बदन दर्द और सिर दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

⚖️ तुला: आज व्यापारी वर्ग को आज के दिन अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी। किसी और की वजह से आपका नुकसान होने की आशंका बन रही है। घर के ऊपर बना कर्जा आपके लिए नई तकलीफ दिला सकता है, इसलिए लोन से संबंधित कामकाज को आगे ना ढकेलें।

करियर : नौकरी की चाह रखने वालों को योग्य संधि प्राप्त करने के लिए और इंतजार करना होगा।

लव : टूटे हुए रिश्ते के दुख से बाहर निकलने के लिए आपको अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, फिर भी मन की शांति ना होने की वजह से उत्साह नहीं महसूस होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज परिवार के व्यक्ति के बारे में दूसरों के द्वारा पता चली बात की वजह से आपको मानसिक तनाव और दुख का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के लिए अधिक अपेक्षाएं आपको तकलीफ देंगी। परिवार से संबंधित चिंता बढ़ने की वजह से काम में मन लगाना आज मुश्किल हो सकता है।

करियर : करियर में बदलाव लाने के लिए किए गए प्रयास में सफलता ना दिखाने की वजह से कन्फ्यूजन बढ़ेगा।

लव : अपने लिए अपने लिए हुए निर्णय को पार्टनर द्वारा विरोध होना समस्या का कारण बन सकता है।

हेल्थ : बीपी से संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

🏹 धनु: आज आप खुद होकर नकारात्मक विचार करने की वजह से परिस्थिति का तनाव आप पर बढ़ रहा है। घर से संबंधित हर समस्या खुद ही से सुलझाने कि आपकी जिद आपके लिए और परिवार के लिए भी तकलीफदायक हो रही है। इसलिए जब तक कोई आपको सलाह के लिए ना पूछे सलाह देने से या मदद करने से परहेज रखना होगा।

करियर : विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है।

लव : लव लाइफ में बदलाव ना दिखने के कारण नकारात्मकता बढ़ेगी।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या का निवारण करने के लिए योग्य डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

🐊 मकर: आज आपको सभी बातों में संतुलन नजर आएगा। जिसकी वजह से मिल रहे यश अपयश दोनों का भी सुख या दुख आपको महसूस नहीं होगा। परिस्थिति जैसी है वैसी अपनाकर आगे बढ़ने का रवैया रखने की वजह से आपको समस्या का समाधान मिल पाएगा।

करियर : काम के लिए विदेश में जाने का मौका आपको प्राप्त हो सकता है।

लव : वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। फिर भी पार्टनर का एक-दूसरे के प्रति प्रेम बना रहेगा।

हेल्थ : यूरिन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

🏮 कुंभ: आज अपनी निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास होने के कारण किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको आज प्राप्त होगा। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, लेकिन आप खुद को मोटिवेटेड रख पाने की वजह से मेहनत कर पाएंगे।

करियर : करियर के प्रति आपका लक्ष्य तय होने की वजह से उसी दिशा में आपके प्रयत्न बढ़ेंगे।

लव : आपका जिद्दी स्वभाव पार्टनर के लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

🐋 मीन: आज यदि आपके कठिन समय में कोई आपकी मदद नहीं कर पा रहा है तो उस व्यक्ति की क्षमता को भी समझने की कोशिश करें। आप पर बन रही जिम्मेदारियों का तनाव ना होने दें। परिस्थिति से सामना करने के लिए और मार्ग प्राप्त करने के लिए उचित स्तोत्र की प्राप्ति आपको होगी।

करियर : व्यापारियों को किसी एक व्यापार पर ही टिके रहकर काम करने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर द्वारा किसी भी प्रकार की मदद की अपेक्षा न रखें।

हेल्थ : शरीर पर लगी हुई चोट तकलीफ बढ़ा सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…