उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने मुरादनगर श्मशान घाट की दो माह पूर्व निर्मित बारादरी की छत ढहने से…

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने मुरादनगर श्मशान घाट की दो माह पूर्व निर्मित बारादरी की छत ढहने से…

25 लोगों की दुःखद मौत के लिये प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया… 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने मुरादनगर श्मशान घाट की दो माह पूर्व निर्मित बारादरी की छत ढहने से 25 लोगों की दुःखद मौत के लिये प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सरकार के संगठित भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण है। योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स का दावा खोखला साबित हुआ है। मुरादनगर की घटना से भाजपा के जीरो टाॅलरेन्स के दावों की पोल खुल चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किस तरह प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करके जनता के धन की बंदरबांट की जा रही है,  मुरादनगर की घटना से उजागर हो गया है।
अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि मोटे कमीशन के लिये सरकार, अधिकारियों व ठेकेदारों के कॉकस जनता के जीवन से लगातार खिलवाड़ कर रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र जनपद वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरने से लगभग दर्जन भर लोगों की दुःखद मौतें हुईं। इसी तरह देवरिया और एटा में दुःखद घटनाओं के बाद भी सरकार नही चेती, जिसका दुष्परिणाम मुरादनगर की घटना अब हमारे सामने है कि मुरादनगर में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये आये 25 लोग की छत ढहने से दर्दनाक मृत्यु हो गयी, वहीं 40 लोग गम्भीर रूप से घायल होकर जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं और अस्पतालों में इलाज के लिये जूझ रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के योगी राज में निर्माण कार्यांे की गुणवत्ता सदैव संदिग्ध रही है। सत्ता के संचालकों के इशारे पर कॉकस निरन्तर मोटा माल कमाने के चक्कर मंे मानवीय जिंदगियों को तबाह करने और मौत के मुँह में धकेलने में लगा हुआ है। योगी सरकार को मानव जीवन की सुरक्षा से कोई लेना देना नही है, वह मात्र संगठित भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगी है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुरादनगर श्मशान में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायतें लगातार स्थानीय निवासी स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक करते रहे। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग व मानकों की जांच कराने के बजाए शिकायतों को अनसुना कर दिया गया और रिस्क गुणवत्ता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। जिसका दुःखद परिणाम दो माह के अंदर आया और प्रदेश के 25 मानव जिंदगियां परलोक सिधार गयीं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। योगी सरकार के कई मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। उसके बाद भी सरकार लगातार झूठे आंकड़ों के बल पर जो दावे कर रही है यथार्थ के धरातल पर उसकी एक भी सच्चाई का प्रमाण यह सरकार नहीं दे सकती है। भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स के नारे की आड़ में लगातार योगी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होने मृतकांे के परिवारजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने व घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ 10-10लाख रुपया मुआवजा राशि देने की मांग की है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…