आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 2 जनवरी 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 2 जनवरी 2020…

🐏 मेष: आज आपके द्वारा लिए गए प्रयत्न को यश मिलने के लिए और वक्त लग सकता है। आध्यात्मिक बातों में आज आप रूचि लेंगे। आपके अंदर की कला को पेश करने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। लोगों के साथ मेलजोल बना रहने की वजह से आप का जन परिचय बढ़ेगा। इसके द्वारा खुद के लिए नई संधि उपलब्ध कराना आपके लिए आसान रहेगा।

करियर : परिचित व्यक्ति द्वारा नई नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

हेल्थ : पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज परिस्थिति में बदलाव लाना आपके लिए आसान हो सकता है। आपका फोकस बढ़ने की वजह से काम संबंधित बातें आप वक्त पर पूरे कर पाएंगे। खुद के काम के प्रति रुचि बढ़ना और एकाग्रता रहना आपको आर्थिक प्रगति दिलाएगा।

करियर : काम संबंधित नहीं बातें सीखने के लिए मिलेंगी। जिसके द्वारा आपको अपने क्षमता का भी एहसास होगा।

लव : युवाओं को रिलेशनशिप में प्रगति दिखेगी।

हेल्थ : शरीर का स्टैमिना बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

👫 मिथुन: आज प्रापर्टी के काम या घर संबंधित लिया हुआ कर्जा कम होने लगेगा। आप पर बने हुए आर्थिक संकट का तनाव आप पर रहेगा, लेकिन इसका जीवन शैली या परिवार पर असर नहीं होगा। करीबी मित्र के द्वारा आप को मदद मिल सकती है।

करियर : व्यापार संबंधित कुछ बातों को नजरअंदाज करने की वजह से नुकसान होने की आशंका बन रही है।

लव : आपकी समस्या और आपकी भावनाओं को पार्टनर द्वारा समझना कठिन हो सकता है।

हेल्थ : घुटने से संबंधित तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज काफी दिनों से जो मानसिक तकलीफ आपको सता रही थी, वह दूर होने लगेगी। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। मन की प्रसन्नता रहने की वजह से खुद के प्रति और अपने जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। जिसके द्वारा आप जीवन को बेहतरीन बनाने की कोशिश करते रहेंगे।

करियर : काम संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए इच्छा शक्ति प्रबल रहेगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधित हो रही तकलीफों को समझने के लिए आप के प्रयत्न जारी रहेंगे।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए सात्विक आहार की जरूरत होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज दिन की शुरुआत से ही आपको सकारात्मक महसूस होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ वक्त बिताने की वजह से मन को आनंद प्राप्त होगा। घर में अचानक से मेहमान आने की संभावना। जल्दी ही घर में अविवाहित व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है।

करियर : विद्यार्थियों को परीक्षा में उचित यश प्राप्त होगा।

लव : पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

हेल्थ : शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

💁‍♀ कन्या: आज आपको कोई भी निर्णय लेते समय लोगों की आप के प्रति रखी की सोच को अधिक ध्यान देते हैं। जिसकी वजह से मनचाहे निर्णय लेना आपके लिए कठिन होता है। सब को खुश रखने की आपकी कोशिश आपको ही दुखी बना रही है। इसलिए किस बात को अधिक ध्यान देना है, यह तय करें।

करियर : नौकरी करने वालों को अपने प्रोजेक्ट संबंधित अधिक जानकारी लेने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप के प्रति अपेक्षाएं वास्तविकता में रहकर रखें।

हेल्थ : सर्दी की वजह से गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

⚖ तुला: आज आपके मार्ग में आ रही थोड़ी भी कठिनाइयों की वजह से आप मानसिक रूप से कमजोर पड़ रहे हैं। जिसका असर आपकी जीवनशैली और काम पर भी दिख रहा है। हर बात में लोगों द्वारा मदद मिलने की अपेक्षा रखना आपको और दूसरों को भी दुखी कर रही है। इस बात का ध्यान रहें।

करियर : कम संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज खोने की वजह से काम में रूकावट आ सकती है।

लव : पार्टनर की अपेक्षाओं को आपके द्वारा पूरा न कर पाना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।

हेल्थ : हरी सब्जी का सेवन बढ़ाएं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🦂 वृश्चिक: आज अधिकतर काम सरलता से पूरे होंगे, आपके काम संबंधित ज्ञान होने की वजह से दूसरों की मदद लिए बिना काम को पूरा करना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके सहयोग की अपेक्षा हो सकती है।

करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में प्रगति नजर आएगी।

लव : रिलेशनशिप को विवाह संबंधित निर्णय में बदलने के लिए परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

🏹 धनु: आज निर्णय लेते समय यदि कन्फ्यूजन बढ़ रहा हो तो अपने विचारों को लिखकर क्लेरिटी प्राप्त कर सकते हैं। पिता के प्रति बढ़ते रोष को कम करने की कोशिश करनी होगी। लोगों की गलतियों को माफ करना और रिश्ते को निभाना आपको सीखना होगा।

करियर : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है।

लव : पार्टनर का विश्वास जीतने की कोशिश करें।

हेल्थ : आंख और दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

🐊 मकर: आज अपनी सेहत की तरफ लापरवाह रहना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है। भागीदारी में किए हुए काम द्वारा आपको नुकसान होने की आशंका बन रही है। इसलिए नए काम की शुरुआत भागीदारी में ना करें। करीबी व्यक्ति द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है। व्यवहार करते समय सतर्कता रखें।

करियर : व्यापार में बड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। व्यवहार ध्यान पूर्वक करें।

लव : पार्टनर द्वारा बोली गई बातों की तकलीफ अधिक होगी।

हेल्थ : पेट और छाती के विकार तकलीफ दे सकते हैं।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

🏮 कुंभ: आज जिन लोगों के साथ मतभेद हो रहे थे, वह लोग खुद होकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे। किस व्यक्ति को माफ करना है और किसको नहीं यह आपको तय करना होगा। बचपन के मित्र के साथ हुई मुलाकात आनंद देगी। आज के लिए हुए निर्णय पर डटे रहने की पूरी कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

करियर : मार्केटिंग संबंधित व्यक्तियों को काम को नए तरीके से करना सीखना होगा।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के बीच में बनी दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : लो बीपी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

🐋 मीन: आज परिवार के साथ रहना और उनसे दूर रहना दोनों बातें आपके लिए तकलीफ दायक होंगी। इसलिए खुद की भावनाओं को काबू में रखकर इमोशनल मेच्योरिटी लाने की आपको आवश्यकता होगी। जिसके द्वारा जीवन में आपको क्या अपेक्षित है, यह बातें पता चलेंगी और उसी से संबंधित निर्णय लेना भी आपके लिए आसान रहेगा।

करियर : पारिवारिक व्यापार में फायदा नजर आएगा।

लव : आपसी संबंधों को ठीक करने की कोशिश पार्टनर द्वारा की जाएगी।

हेल्थ : बुजुर्गों की सेहत की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…