शहरों के बाईपास/रिंग रोड/फ्लाईओवर के चालू कार्यों हेतु धनराशि अवमुक्त…

शहरों के बाईपास/रिंग रोड/फ्लाईओवर के चालू कार्यों हेतु धनराशि अवमुक्त…

लखनऊ 01 जनवरी। उ0प्र0 शासन द्वारा शहरों के बाईपास/रिंग रोड/फ्लाईओवर के 02 चालू कार्यों हेतु रू0 04 करोड़ 10 लाख 50 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन दोनों कार्यों की स्वीकृत लागत रू0 34 करोड़ 75 लाख 45 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है। जनपद लखनऊ शहर में निर्मित लोहियापथ पर 08 लेन एवं पिकप भवन के मध्य निर्मित सभी आर0ओ0बी0 तथा आर0ओ0बी0 सहारा एवं आर0ओ0बी0 विराम खण्ड ग्वारी पर व्यू कटर का कार्य एवं जनपद गोरखपुर में कस्बा संग्रामपुर (उनवल) बाईपास सड़क का निर्माण कार्य (अ0जि0मा0) (लम्बाई 3.50 किमी0) सम्मिलित हैं।
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विभागीय अधिकारियों को पूर्व मे ही निर्देश दिये जा चुके हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…