आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 25 दिसम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 25 दिसम्बर 2020…

🐏 मेष: आज सुबह के वक्त में काम धीमी गति से आगे बढ़ने की वजह से थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। लेकिन सभी काम आपके वक्त पर पूरे होंगे। इस बात पर विश्वास रखना होगा। कुछ कामों में दूसरों की लापरवाही की वजह से देरी हो सकती है लेकिन इसका असर नकारात्मक तरीके से नहीं होगा।

करियर : काम से संबंधित बातों को किसी के साथ चर्चा करके ही सुलझ सकते हैं।

लव : पार्टनर और आपके बीच का तालमेल ठीक-ठाक बना रहेगा।

हेल्थ : नींद ठीक ना होने की वजह से उत्साह में कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

🐄 वृषभ: आज आप हर किसी बात को गंभीरता से लेकर जरूरत से अधिक विचार कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता कम होगी और निर्णय क्षमता भी किसी व्यक्ति द्वारा बोले गए शब्दों को गलत तरीके से ना लें। दूसरों की परिस्थिति को भी समझना आज आपके लिए जरूरी होगा। कुछ कामों में जरूरत से अधिक वक्त लगने की वजह से नाराजगी आपकी बढ़ सकती है।

करियर : काम संबंधित बातों में किसी के द्वारा योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव : विवाह संबंधित प्रपोजल आगे बढ़ाने से पहले अधिक सोच-विचार करने की जरूरत होगी।

हेल्थ : पानी कम पीने की वजह से पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

👫 मिथुन: आज हर बात को खुद ही सुलझाने कि आपकी जिद आपके काम की गति कम कर रही है। परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए प्रयत्न भले ही आपको करना पड़ेगा, लेकिन किसी के द्वारा प्राप्त हुआ मार्गदर्शन आपके लिए अधिक उपयुक्त हो सकता है। सीमित सोच विचार के कारण आप नए अवसर को नहीं देख पा रहे हैं।

करियर : विद्यार्थियों को अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। खास करके बैंकिंग संबंधित परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी।

लव : पार्टनर द्वारा मिले हुए सुझाव का विचार करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पेट की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

🦀 कर्क: आज आपके जीवन से जुड़ी हर बात को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। अपनी योजना पर कायम ना रहने की वजह से मानसिक तनाव और नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। पैसों से संबंधित चिंता भी आपकी बढ़ सकती है। हर बात में केवल नकारात्मकता ही दिखेगी, इसलिए निर्णय लेने से आज परहेज रखें।

करियर : काम की जगह आपको गैर जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

लव : अविवाहित लोगों की चिंता बढ़ेगी।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी का सामना हो सकता है। लो बीपी का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

🦁 सिंह: आज आपको बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे भागों में तोड़कर उन पर काम करने की आवश्यकता होगी। जिसके द्वारा आप पर तनाव भी नहीं होगा और छोटे-छोटे लक्ष्य प्राप्त करने की वजह से आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों के साथ बिताया समय आनंद देगा।

करियर : अपने किए हुए काम संबंधित उचित श्रेय आपको मिलेगा।

लव : पार्टनर द्वारा आनंद प्राप्त हो सकता है। पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत में सुधार दिखेगा।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 5

💁‍♀ कन्या: आज आपके परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपने गुस्से को काबू में रख कर अपने विचार को बताने की आवश्यकता होगी। आपके बढ़ते गुस्से के कारण आप किसी करीबी व्यक्ति को दुखा कर खुद के प्रति और गलतफहमियां बढ़ा सकते हैं।

करियर : काम संबंधित तनाव कम होगा।

लव : अविवाहित लोगों को योग्य पार्टनर मिलने के लिए और राह देखनी पड़ सकती है।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ देगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

⚖ तुला: आज आपने बनाई हुई योजना को पूरा होते देख आपको समाधान प्राप्त होगा, लेकिन अगले लक्ष्य की तैयारी करने की शुरुआत भी हो सकती है। पैसों से संबंधित निर्णय आपके उचित साबित होंगे। महिलाओं के नाम पर किया निवेश आपको अधिक फायदा दे सकता है।

करियर : व्यापार में महिलाओं को अधिक फायदा दिखेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधित निर्णय आपको ही लेने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : सेहत संबंधित चिंता बढ़ सकती है, लेकिन वास्तविकता में चिंता करने जैसा कोई भी कारण नहीं होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: मन के विरुद्ध आपको यात्रा संबंधित कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। काम से संबंधित यात्रा सफल होगी, लेकिन मन का समाधान आपको प्राप्त नहीं होगा। परिवार संबंधित चिंता आपकी बढ़ सकती है। आपके ऊपर बनी जिम्मेदारी को किसी के साथ बांटने की कोशिश करें।

करियर : मार्केटिंग संबंधित लोगों को काम के प्रति अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी।

लव : पति पत्नी में मेल-जोल बना रहेगा।

हेल्थ : शरीर में हुए इंफेक्शन की वजह से बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज फिलहाल आप अपने विचारों में इतनी खोए रहेंगे कि वास्तविकता पर ध्यान देना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लोगों से दूर होने की वजह से आपके अंदर उनके प्रति बना डर और भी बढ़ सकता है। व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर परिस्थिति को समझने की कोशिश करनी होगी।

करियर : करियर संबंधित कन्फ्यूजन बढ़ेंगे।

लव : पार्टनर के प्रति नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : सेहत की तरफ लापरवाही करने की वजह से छोटी तकलीफ भी अधिक तकलीफ दायक होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🐊 मकर: आज आपने बनाई हुई योजना पर जब तक आप काम नहीं करते तब तक किसी के साथ भी इस बात की चर्चा ना करें। लोगों द्वारा बोली गई बातों की वजह से आपके मन में डर बन रहा है। इसकी वजह से सकारात्मक परिस्थिति को भी आप नकारात्मक बना सकते हैं। भूतकाल में मिली हुई सीख को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय लें।

करियर : नए व्यापार की शुरुआत भागीदारी में करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप में मिली हुए अपयश की वजह से नए पार्टनर के प्रति विश्वास दिखाना आपके लिए कठिन होगा।

हेल्थ : सिर दर्द की तकलीफ अधिक चिंता के कारण हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

🏮 कुंभ: आज परिस्थिति आप के पक्ष में नहीं होगी, इसलिए परिस्थिति से लड़ना भी व्यर्थ हो सकता है। कुछ बातों में आपको झुकाव दिखाना पड़ेगा। जिन बातों में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उस बात को आज छोड़ ही दें, नए उत्साह के साथ नए दिन में उसकी शुरुआत आप कर पाएंगे।

करियर : नौकरी से संबंधित चिंता बढ़ सकती है। इस विषय में अपने सहयोगियों के साथ अधिक चर्चा ना करें।

लव : पार्टनर के द्वारा आपको किसी बड़े विषय में मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ : गुस्सा और चिड़चिड़ापन की वजह से हाई बीपी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज काम की वजह से आप पर तनाव बढ़ेगा। बनाई हुई योजना पर टिके रहना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। परिवार से संबंधित जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ेंगी, योजना पर ठीक से टिके न रहने की वजह से नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

करियर : प्रोजेक्ट संबंधित सभी विषयों में क्लाइंट के साथ सोच-समझकर ही आगे बढ़ें।

लव : पार्टनर का आपसे दूर रहना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

हेल्थ : गलत जीवनशैली की वजह से आपकी नींद पर भी असर हो रहा है। जिसकी वजह से आपको शरीर में उत्साह और ऊर्जा दोनों भी कम नजर आएंगे।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…