युवा हृदय सम्राट स्व0 संजय गांधी की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी…

युवा हृदय सम्राट स्व0 संजय गांधी की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी…

लखनऊ 14 दिसम्बर। युवा हृदय सम्राट स्व0 संजय गांधी की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरूआत स्व0 संजय गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 संजय गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 संजय गांधी जी युगदृष्टा थे। स्व0 संजय गांधी ने शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के जरिये समाज के निचले स्तर तक विकास को पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। स्व0 गांधी समाज में समानता के प्रमुख हिमायती रहे एवं दहेज प्रथा के प्रबल विरोधी रहे जिसके कारण उन्होने दहेज उन्मूलन पर जोर दिया था। इसी प्रकार स्व0 गांधी ने श्रमदान, परिवार नियोजन एवं सफाई पर भी अधिक जोर दिया था। वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेसजनों से आवाहन किया कि आज के दिन स्व0 गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, शाहनवाज आलम, प्रवक्ता अशोक सिंह एवं बृजेन्द्र कुमार सिंह, जावेद अहमद, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मो0 शोएब आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…