लख़नऊ सहित पूरे प्रदेश में अवैध निर्माण ध्वस्त हो रहे हैं। वहीं योगी सरकार की इस कार्यवाही से भू-माफ़िया दहशत में…

लख़नऊ सहित पूरे प्रदेश में अवैध निर्माण ध्वस्त हो रहे हैं। वहीं योगी सरकार की इस कार्यवाही से भू-माफ़िया दहशत में…

लखनऊ 09 दिसम्बर। लख़नऊ सहित पूरे प्रदेश में अवैध निर्माण ध्वस्त हो रहे हैं। वहीं योगी सरकार की इस कार्यवाही से भू-माफ़िया दहशत में है। लखनऊ में कई जगह अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं।  जिन्हें अनदेखा किया जा रहा है। इसका हालिया उदाहरण है जवाहर नगर, जो पुलिस ऑफिस के ठीक पीछे है। पिछले दिनों नगर निगम ने यहां पर अपनी एक जमीन पर हो रहे कब्जों को हटवाया, लेकिन अपनी ही जमीन पर हुए अवैध पक्के निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की और चले गए। नगर निगम के लिए कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम ने अवैध निर्माण कार्य को क्यों अनदेखा किया।
मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर नगर नाले के किनारे दबंगों ने पहले जमीन पर कब्जा किया फिर उस पर दूध डेरी का निर्माण किया और उसके बाद तीन मंजिला मकान धीरे धीरे खड़ा कर दिया।  इतना ही नहीं इस मकान के जीने भी सरकारी सड़क की ओर निकाल दिए क्योंकि यह अवैध निर्माण दबंगों के द्वारा किया जा रहा है, इसलिए जवाहर नगर के निवासी खामोश है। अब देखना यह है कि  लखनऊ पुलिस प्रशासन और लखनऊ जिला प्रशासन और नगर निगम क्या कार्रवाई करते हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…