मक्खियों को भगाने के कुछ घरेलु नुस्खें…

मक्खियों को भगाने के कुछ घरेलु नुस्खें…

बारिश के मौसम में मक्खियों का आना शुरू हो जाता है। मौसम बदलने के साथ ही हमारे आस-पास का पर्यावरण भी बदलने लगता है। घर में गीलापन, गंदगी तथा आस-पास पानी से भरे गड्ढे, खुला पड़ा कूड़ा-करकट और घर के कोनों में जमी बारीक धूल या मिट्टी। इन पर भी एक नजर डालना जरूरी है क्योंकि यही वे स्थान हैं जहां मक्खियां अधिक पनपती हैं। यह पहले घर के बहार पड़े कचरे पर बैठती हैं, फिर हमारे खाने-पीने कि चीजों पर। फिर शुरू होती हैं बीमारियां जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं इसलिए आज हम आपको मक्खियों को भगाने के कुछ कारगर उपाए बताएंगे जिन्हें अजमाने से मक्खियां आपके घर से कोसों दूर भागेंगी।

1. कपूर मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसे घुमाए इससे उसकी महक से मक्खियां भाग जाएगी।

2. यूवी ट्रैप अल्ट्रा वायलेट ट्रैप मक्खियों को अपनी और आकर्षित करता है, जिससे मक्खियां उस पर बैठती हैं और बैठते ही मर जाती हैं इसलिए यह मक्खियों को भगाने में सबसे अच्छा तरीका है।

3. तुलसी सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि यह मक्खियों को भी भगाने में बहुत कारगर है। घर में तुलसी का पौधा लगाएं और मक्खियों को भगाएं इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं।

4. फ्लाई स्वात सस्ता और आसान तरीका है मक्खियों को भगाने का। यह इलेक्ट्रॉनिक मशीन में आती है जो मक्खियों को उसमें फंसा कर मार देती है।

5. मक्खियों को भगाने के लिए कुछ तेल आते हैं जैसे लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, लेमन ग्रास आदि। यह एयर फ्रैश्नर का काम करते हैं। इन्हें छिड़कने से मक्खियां नहीं आती।

6. स्क्रीनिंग से आप अपने घर में मक्खियों को आने से रोक सकते हैं। स्क्रीनिंग घर को पर्याप्त रोशनी देती है, जिससे घर में मक्खियां नहीं आती।

7. ग्रीन एप्पल सोप अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप मक्खियों को आकर्षित करता है। दो चम्मच ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप को एक जार में डाले फिर उसके ऊपर कुछ इंच तक पानी भरें। मक्खियां ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप की महक से जार में आएगी और पानी में डूब जाएगी इस तरह आप मक्खियों को पकड़ सकते हैं।

8. पंखा चलाए यह सबसे आसान तरीका है मक्खियों को भगाने का और आपको कुछ करना भी नहीं पड़ेगा। आपको सिर्फ अपने कमरे का पंखा चलाना है और हवा से सारी मक्खियां उड़ जाएगी।

9. कुछ लौंग लें और उन्हें एक सेब में दबा दें और ऐसी जगह पर रखें जहां मक्खियां हों। कुछ ही समय में मक्खियां भागने लगेंगी।

10. एक कटोरे में थोड़ा सिरका लें फिर उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं जिससे मक्खियां उसकी तरफ आकर्षित होने लगेंगी परंतु बहार नहीं आ पाएंगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…