लखनऊ नगर निगम का 200 करोड़ का म्युनिसिपल बांड मुंबई में हुआ जारी…

लखनऊ नगर निगम का 200 करोड़ का म्युनिसिपल बांड मुंबई में हुआ जारी…

  बांड जारी करते हुए योगी आदित्यनाथ एवं महापौर संयुक्ता भाटिया 👆                         योगी आदित्यनाथ के मुंबई प्रवास के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने की मुलाकात 👆

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ/महापौर ने घंटा बजाकर किया बांड जारी: निवेशकों को मिलेगा 8.5 फीसदी वार्षिक ब्याज…

बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में हुआ सूचीबद्ध: नगर निगम की बदलेगी छवि…

लखनऊ/मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई में लखनऊ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के बॉन्ड लिस्टिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के कार्यालय में बेल बजाकर इसकी लिस्टिंग की। लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड 200 करोड़ रुपये का है। लखनऊ नगर निगम बॉन्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला नगर निगम बन गया है। बॉन्ड की लिस्टिंग के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में लखनऊ नगर निगम 200 करोड़ रुपये के नगरपालिका बॉन्ड की लिस्टिंग के साथ ‘आत्मनिर्भर’ लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होने कहा कि निगम अपने अधिकार क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बॉन्ड के माध्यम से जुटाई गई धनराशि को राज्य की राजधानी में विभिन्न बुनियादी ढांचागत योजनाओं में निवेश किया जाएगा।लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड पर निवेशकों को 8.5 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगा और इसकी परिपक्वता अवधि 10 साल है। बॉन्ड की सफल लॉन्चिंग से लखनऊ नगर निगम की भी छवि बदलेगी और इससे देश-विदेश से निवेश जुटाने में भी मदद मिलेगी। इस बॉन्ड को लॉन्च करने से पहले वित्तीय एजेंसियों ने इसकी अच्छी रेटिंग दी है। देश में बढ़ते तेजी से शहरीकरण को देखते हुए शहरों को अगले वर्षों में बुनियादी ढांचा विकास के लिए बड़े पैमाने पर रकम जुटाने की जरूरत होगी।
म्युनिसिपल बॉन्ड से ऐसा माना जाता है कि सस्ती दर पर कर्ज जुटाया जा सकता है। इसी के साथ उत्तर भारत में अब तक किसी नगरीय निकाय का म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। स्टॉक एक्सचेंज में म्युनिसिपल बॉण्ड के सूचीबद्ध हो जाने से जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने से यह ट्रेडिंग के लिए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
क्या होता है म्युनिसिपल बॉण्ड. . . . .
बॉण्ड एक तरह का साख पात्र होता है, जिसके माध्यम से विभिन्न स्रोतों से धन जुटाया जाता है। बॉण्ड जारी करने वाली संस्था एक निश्चित अवधि के लिए पैसे को उधार लेती है और निश्चित रिटर्न यानी ब्याज देने के साथ मूलधन वापस करने की गारंटी देती है। यह निवेशकों के लिए निश्चित आय का एक साधन होता है। यह कर्ज लेने और देने वाले के बीच का एक समझौता होता है। अगर निवेशक के नजरिए से देखा जाए तो बॉण्ड को बहुत सुरक्षित माना जाता है। खासकर सरकारी बॉण्ड बहुत सुरक्षित है। कारण यह है कि इसमें सरकार की गारंटी होती है। इस तरह के बॉण्ड को म्युनिसिपल बॉण्ड कहते हैं। यह भी काफी सुरक्षित होते हैं और इन पर भी ब्याज दर अच्छी मिल जाती है। इसके माध्यम से नगर निगम पैसा जुटाता है और उसे शहर के बुनियादी ढांचा विकास कार्यों पर व है। (2 दिसंबर 2020)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,