पी पी एन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। कानपुर…

पी पी एन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। कानपुर…

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज कॉलेज में संविधान दिवस 26 नवंबर 2020 के अवसर पर कोरोनावायरस के संक्रमण के संबंध में जारी एडवाइजरी /दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए भाषण,निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव एवं शिक्षकों के द्वारा संविधान दिवस के शुभ अवसर पर संविधान में उल्लिखित संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। साथ ही साथ मौलिक कर्तव्य ,महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के विचारों से सभी छात्रों को अवगत कराया गया तथा उनके आदर्शों को अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। । प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है। हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है,जिसमें 395 अनुच्छेद 12 अनुसूची और 22 भाग हैं ।यह संविधान हस्तलिखित है। इसको तैयार करने में 2 साल 11 माह 18 दिन का समय लगा था। 26 नवंबर 1949 ईस्वी को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया। और 26 जनवरी 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया है,क्योंकि हमारे देश का संविधान 26 नवंबर 1949 ईस्वी को बन कर तैयार हुआ था। इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रचार करने के लिए चुना गया था। संविधान दिवस पर हमें अपने अंदर ज्ञान का दीपक प्रज्वलित करने की आवश्यकता है,ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमारे देश के संविधान के महत्व को समझ सके,जिससे कि वह इसका सम्मान तथा पालन करें।इसके साथ ही यह हमें वर्तमान से जोड़ने का कार्य करता है।जब लोग जनतंत्र का महत्व भूलते जा रहे हैं। यही तरीका है जिसे अपनाकर हम अपने देश के संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान कर सकते हैं और लोगों में इसके विचारों का प्रचार प्रसार कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव, सुरेंद्र मोहन श्रीवास्तव , लाल बहादुर,बलराम जी, सुरेश कुमार, सूर्यनारायण, सुनील दिवाकर ,सुनील पटेल , डॉ वरुण मेहता ,डॉ एसके दुबे , श्रीमती सरिता निगम, श्री बलवीर सिंह प्रजापति शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शरद कुमार सविता, हर्षेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…