राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत स्थापित किये गये धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 1218107.60 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया…

राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत स्थापित किये गये धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 1218107.60 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया…

लखनऊ 17 नवंबर। राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत स्थापित किये गये धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 1218107.60 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया है। गत वर्ष इस अवधि में 732749.41 मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग डेढ़ गुना अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 213255 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 1338.36 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 116313.85 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 22.15 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…