आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 16 नवम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 16 नवम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसका असर आपके पुराने और नए काम पर होगा। दोनों बातों में तालमेल बनाए रखने के लिए अपने मन को एकाग्र करके योजना बनाएं और उसी पर अमल करने की कोशिश करें। बुजुर्गों द्वारा आपके बारे में दी गई टिप्पणी का असर आपके आत्मविश्वास पर ना होने दें।

करियर : मार्केटिंग से जुड़े काम में रूकावट आ सकती है।

लव : पति-पत्नी में एक दूसरे को समझने की कोशिश जारी रहेगी।

हेल्थ: पेट और एसिडिटी संबंधित समस्याएं गलत खानपान की वजह से हो सकती है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 2

🐄 वृषभ: आज शिक्षण के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्यों को अच्छी तरह से समझने का आपका प्रयास सफल रहेगा। परिवार में स्त्री द्वारा आपको योग्य मार्गदर्शन मिल सकता है। आपसे बड़े लोग आपकी निर्णय क्षमता को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे जो आपको तकलीफ दायक होगा। अपनी भावनाओं को प्रकट करते समय शांत तरीके से, लेकिन पूरे आत्मविश्वास के साथ बोले।

करियर: मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च शिक्षण के बारे में सोचना होगा।

लव: पार्टनर और परिवार के बीच संबंध बिगड़ सकते हैं, जिसका असर आपकी मानसिक शांति पर हो सकता है।

हेल्थ: वातावरण में आ रहे बदलाव की वजह से गले की खराश और सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 1

👫 मिथुन: आज आपकी आगे बढ़ते रहने की कोशिश सफल रहेगी, आपकी निर्णय क्षमता में भी सकारात्मक बदलाव दिखने की वजह से जीवन में प्रगति आपको प्राप्त हो सकती है। रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय को जल्दबाजी में ना लें। क्योंकि, अभी सारे पहलुओं को नहीं जान पाए हैं और केवल वर्तमान की बातों को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय आगे जाकर तकलीफदायक हो सकता है।

करियर: कठिन काम को निपटाने की आपकी कोशिश जारी रहेगी।

लव: हर बात पर खुद से ही निर्णय लेना आपके और पार्टनर के बीच तनाव पैदा कर सकता है।

हेल्थ: गैस से संबंधित समस्या सता सकती है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 3

🦀 कर्क: आज आपके काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन न बना पाने की वजह से आपको दोनों बातों में प्रगति नजर नहीं आ रही है। जितनी मेहनत से आप आगे बढ़े थे, उतने ही कदम आप पीछे हट रहे हैं। इसलिए परिस्थिति से थोड़ा ब्रेक लें और फिर से अवलोकन करके जरूरतमंद बातों में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।

करियर: आपकी क्षमता के अनुसार आप काम न कर पाने की वजह से खुद से नाराजगी बढ़ सकती है।

लव: मन में चल रही उलझन को सुलझाने की कोशिश करें वरना इसका असर आपकी रिलेशनशिप पर होगा।

हेल्थ : कम इम्यूनिटी की वजह से वायरल इनफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 8

🦁 सिंह: आज आपके प्रयत्नों में उत्साह न रहने की वजह से आप मन चाहे बातों में भी प्रगति नहीं देख पा रहे हैं। आज आपको मानसिक शारीरिक और बौद्धिक स्तर पर क्या बदलाव लाने है। आपके आसपास की परिस्थिति को बदलने के लिए पहले अपने अंदर बदलाव लाना आपके लिए जरूरी है।

करियर: व्यापार की शुरुआत में नाम और पैसा दोनों मिलेगा।

लव: शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन आनंद से भरा होगा।

हेल्थ: यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 5

💁‍♀ कन्या: आज आपको उपलब्ध हो रहे, स्तोत्र का योग्य उपयोग कैसे करना है और खुद के लिए नए अवसर कैसे प्राप्त करने है, ये बात आपको अच्छे से पता चलने की वजह से आप उस पर तुरंत अमल करना शुरू करेंगे। जो व्यक्ति सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, उनको अपने कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए सहायता प्राप्त होगी।

करियर: नौकरी करने वाले लोगों को काम का उचित श्रेय प्राप्त होगा, जो बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

लव: पार्टनर द्वारा अपनी बातों को मनवाना आपके लिए आसान रहेगा।

हेल्थ: किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर: 4

⚖ तुला: आज आपकी प्रयत्नों के बावजूद भी सफलता देख पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। पैसों का व्यवहार अपेक्षा अनुसार ना होने की वजह से तनाव उत्पन्न होगा। लोगों में आपके बारे में बढ़ती गलतफहमी आप को नकारात्मक बना सकती है। सेहत का साथ ना मिलने की वजह से भी आपकी तकलीफ बढ़ेगी।

करियर : खुद के प्रति बढ़ते नकारात्मक विचारों का असर आपके काम पर होगा, जो काम करने में आप पारंगत हैं, वह काम भी पूरा करने में कठिनाई महसूस हो सकती है।

लव: खुद के प्रति बढ़ता रोष आपको सकारात्मक रिलेशनशिप को जीवन में लाने से रोक रहा है।

हेल्थ : पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 2

🦂 वृश्चिक: आज अपने परिवार के लोगों का साथ मिलने की वजह से कठिन परिस्थिति में भी आप डगमगाएंगे नहीं। आपके अंदर के नेतृत्व गुण को दिखाने का मौका आपको मिल सकता है। कॉलेज जाने वाले छात्रों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी।

करियर: आपके काम में बाधा डालने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलने की वजह से आप योग्य कदम उठा कर आगे बढ़ पाएंगे।

लव: पार्टनर को आपके सहयोग द्वारा करियर में महत्वपूर्ण काम करने का प्रोत्साहन मिल सकता है।

हेल्थ: जीवनशैली में आ रहे बदलाव का असर आपकी सेहत पर दिखेगा।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ रही है, जो हर परिस्थिति में आपको नकारात्मक विचार ही दे रही है। अनचाहे व्यक्ति और परिस्थिति से भागकर आपकी समस्या का समाधान नहीं होगा इसलिए डट कर हर बात का सामना करें। अपने अनुभव और ज्ञान का इस्तेमाल करके आप से मदद मांगने वालों के लिए आप मार्गदर्शक हो सकते हैं।

करियर: काम से ब्रेक लेकर नए उत्साह के साथ काम की शुरुआत करनी होगी।

लव: मनचाहा साथी ना मिल पाना अविवाहित लोगों को निराशा दिला सकता है।

हेल्थ: बुजुर्गों के लिए दांत की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर: मैरून

लकी नंबर: 7

🐊 मकर: आज इच्छाशक्ति का असर आपके जीवन पर क्या हो सकता है, इस बात का अनुभव आज आपको होगा। गुरुद्वारा मिल रहे ज्ञान का इस्तेमाल करके खुद को और दूसरों को मार्गदर्शन देते रहे। भावनात्मक और आध्यात्मिक प्रगति करने का आपका लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपकी तीव्र इच्छा शक्ति से आप नकारात्मक परिस्थिति को भी अपने पक्ष में करा पाएंगे।

करियर: उच्च पद पर स्थित अधिकारियों को अपने से कनिष्ठ कर्मचारियों में तालमेल बनाए रखना, थोड़े प्रयत्नों के बाद आसान होगा।

लव: मैरिज संबंधित परिवार से अनुमति पाना आपके लिए आसान हो सकता है।

हेल्थ: नेचुरोपैथी और आयुर्वेदिक औषधि द्वारा अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करते रहे।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 4

🏮 कुंभ: आज काफी दिनों से आपकी परिस्थिति में बदलाव ना देखना आपको असफलता की भावनाएं दे रहा है। परिस्थिति में स्थिरता भी बनाए रखना जरूरी होता है, इस बात को ध्यान रखें। आर्थिक प्रगति के लिए नए मार्ग का अवलंबन करना होगा। परिवार संबंधित समस्याएं बढ़ने की वजह से आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

करियर : सरकारी नौकरी पाने के लिए की गई तैयारी और प्रयत्न को और बढ़ाना होगा।

लव: पार्टनर की जिद की वजह से मिल रहे अवसर का उचित उपयोग आप नहीं कर पाएंगे।

हेल्थ: साइनस और माइग्रेन ठीक करने के लिए बैच फ्लावर थेरेपी उपयुक्त रहेगी।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 5

🐋 मीन: आज आपके अंदर के कला गुणों को दिखाने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को कम समय में अधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। युवाओं को अपने करियर के बारे में गंभीर होकर सोचना होगा और अपने लक्ष्य को तय करके आगे बढ़ना होगा।

करियर: कम समय में अधिक जिम्मेदारियों को निभाने का तनाव आप पर बनने की वजह से काम की शुरुआत में आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।

लव: आपके और पार्टनर के निर्णय में एकमत ना होना महत्वपूर्ण बातों में रुकावट ला सकता है।

हेल्थ: पंचकर्म या शरीर शुद्धि के प्रयोग से स्वास्थ्य बदलाव दिखेगा।

लकी कलर: पर्पल

लकी नंबर: 3

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…