बच्चे आज बाल दिवस के साथ दीपावली भी मनाएंगे कानपुर…

बच्चे आज बाल दिवस के साथ दीपावली भी मनाएंगे कानपुर…

कोरोना महामारी के साये में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा बच्चे दीपावली का पर्व भी आज मनायेगे।इस संबंध में पी पी एन इंटर कॉलेज कानपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने बताया कि पंडित नेहरू जी को बच्चों के प्रति बड़ा ही स्नेह-प्रेम था।बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।नेहरू जी कहते थे कि बच्चे राष्ट्र निर्माता है इसलिए उन्हें प्यार दुलार दिया जाए। पंडित जवाहरलाल नेहरु कहते थे कि महान विचार तथा छोटे लोग कभी भी एक साथ नहीं रह सकते,विफलता तभी होती है जब हम उनके उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को भूल जाते हैं,सत्य हमेशा सत्य होता है,संकट के समय हर छोटी सी चीज आपने माने रखती है।आज सभी बच्चे बाल दिवस के साथ देश का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली भी मनाएंगे।कोविड-19 ने ईद,दशहरा अन्य त्योहार का मजा किरकिरा किया है।इस वर्ष दीवाली पिछले वर्षों की दीवाली से बिल्कुल अलग होगी।देश इस समय प्रदूषण और कोरोना महामारी से जूझ रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की वैक्सीन अभी तक नहीं आई है इसलिए दीपावली में प्रदूषण बढ़ा तो मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है,जिससे कोरोना मरीज में वृद्धि हो सकती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने देश के 23 राज्यों में पटाखे चलाने पर रोक की सिफारिश की है।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भी त्योहारी मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। दीवाली में मिठाईयां बांटने का चलन है, लेकिन कोरोना के चलते मिठाइयों का रंग फीका रहने की संभावना है।चीन सामान पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।ट्रेनों के पहिए थमने के कारण कई लोगो का दीवाली त्यौहार इस बार फीका रह सकता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…