रोशनी के त्यौहार दीपावली पर सभी का जीवन रौशन हो…

रोशनी के त्यौहार दीपावली पर सभी का जीवन रौशन हो…

कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने की बक्शी का तालाब क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन की कामना…

लखनऊ (बक्शी का तालाब)। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने लखनऊ के बक्शी का तालाब (169) विधानसभा के क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं हैं।
उन्होने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण का संहार कर पूरी पृथ्वी को राक्षसों के भय से मुक्त करते हुए अयोध्या के लाल भगवान् श्रीराम अयोध्या वापस लौटे थे, उनके वापस लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर दीपावली मनाई तथा 14 वर्ष की उदासी के बाद अयोध्या जगमग हुई थी।
ललन कुमार ने कहा कि इसी प्रकार यह दीवाली सभी के जीवन में अपार खुशियाँ एवं रोशनी लेकर आए। सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,