03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी के 08 दो पहिया वाहन आदि बरामद…

03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी के 08 दो पहिया वाहन आदि बरामद…

जनपद कासगंज/थाना कोतवाली कासगंज दिनांक 11.11.2020 को थाना कोतवाली कासगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान कासगंज हाथरस बार्डर से 03 अभियुक्तों 1-राजा उर्फ हरिकान्त, 2-अश्वनी उर्फ रौकी, 3-मोनू उर्फ धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी के 08 दो पहिया वाहन, 07 नम्बर प्लेट विभिन्न प्रांतो/जनपदों के व आरसी आदि बरामद हुयी।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त  शातिर किस्म के वाहन चोर है, जिनके विरूद्व जनपद कासगंज, एटा  के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 29 अभियोग पंजीकृत है। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने जनपद कासगंज, एटा, अन्य जनपदों व राज्यों से दो पहिया वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया।
इस संबंध में थाना कोतवाली कासगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-राजा उर्फ हरिकान्त निवासी ग्राम नगला केवल थाना कोतवाली नगर जनपद एटा। 2-अश्वनी उर्फ रौकी निवासी गाॅधी मार्केट, श्यामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
3-मोनू उर्फ धर्मेन्द्र निवासी अम्बेडकरनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
बरामदगी-
1-चोरी की 08 दो पहिया वाहन।
2- 07 नम्बर प्लेट, आर0सी0आदि।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…