आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 31 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 31 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: परिवार के साथ विवाद बढ़ सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा न कर पाना चिड़चिड़ापन और अस्वस्थता दिला सकता है। भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। पारिवारिक मुद्दों की वजह से बढ़ता तनाव मन को अस्थिर बना देगा। मित्र परिवार के साथ बिताया हुआ वक्त खुशियां देगा।

करियर: काम से जुड़ा निर्णय लेते समय सतर्क रहें।

लव: परिवार के लोगों का हस्तक्षेप रिलेशनशिप पर असर करेगा।

हेल्थ: पूरी नींद ना होना सर दर्द दे सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर :2

🐄 वृषभ: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। कुछ काम को फिर से शुरू करने के लिए लाभदाई दिन रहेगा। आपको भले ही शुरुआत शून्य से करनी पड़े, लेकिन इस बार आपके पास अनुभव होगा जो गलतियां करने से रोक सकता है।

करियर: महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आपको मिलेगी जो आप बखूबी निभा पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी तकलीफ को दूर करने के लिए काउंसिलर की सहायता लेनी होगी।

हेल्थ: बुजुर्ग व्यक्ति के सेहत में सुधार दिखेगा।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 8

👫 मिथुन: आज तो आपके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव नहीं होगा। कठिन समय में भी आप मन की स्थिरता को ढलने नहीं देंगे। आपके विचारों का प्रभाव आसपास के व्यक्तियों पर दिख सकता है। दूसरों से सहयोग पाना आपके लिए आसान होगा।व्यक्तिगत कामों में बार-बार रुकावटें आ सकती है।

करियर: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

लव: लव लाइफ में स्थिरता दिखेगी।

हेल्थ: कमर और पैरों का दर्द सता सकता है।

लकी कलर :लाल

लकी नंबर: 5

🦀 कर्क: आज आपको सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा में संतुलन बनाने का प्रयास जारी रखना होगा। आपके अंदर बढता रोष आपकी अच्छाइयों को छुपा रहा है। खुद को सही मार्ग पर बनाए रखना आपके लिए जरूरतमंद होगा। प्रिय जनों द्वारा आपकी भावनाओं को न समझपाना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

करियर: व्यक्तिगत जीवन का असर काम पर ना होने दें।

लव: रिलेशनशिप से जुड़ी बातों के बारे में औरों से अधिक चर्चा ना करें ।

हेल्थ: तनाव और चिंता के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 2

🦁 सिंह: आज आपको सारी शक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने मैं लगानी होगी। लोगों द्वारा मिल रही टिप्पणी को नजरअंदाज करें। भले ही आपको लगे कि कठिनाइयां बढ़ रही है लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के आखरी पडाव पर आप खड़े हैं इसलिए परिस्थिति से हार ना माने।

करियर: एक्टिंग और मॉडलिंग क्षेत्र के व्यक्ति प्रगति देख पाएंगे ।

लव: लव लाइफ को सुधारने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे।

हेल्थ: एनीमिया या खून की कमी की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर :सफेद

लकी नंबर :4

💁‍♀ कन्या: आज अपनी भावनाओं को योग्य व्यक्ति के सामने प्रकट करना आपकी परिस्थिति का हाल दिला सकता है। परिस्थिति भले ही आपके पक्ष में ना हो लेकिन नुकसानदायक भी नहीं है।परिवार से जुड़ी बातों का डर अधिक सताएगा। करियर: करियर में बदलाव लाने के लिए थोड़ा रिस्क लेना जरूरी होगा।

लव: पार्टनर के बर्ताव की वजह से मन में वहम बन सकता है।

हेल्थ: स्वास्थ्य में तकलीफ ना होने के बावजूद भी कुछ ना कुछ चिंता सताती रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर :7

⚖ तुला: आज आपके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई नई बातें आज आपको सीखने मिलेगी। यह सीख आपको आपका नजरिया बदलने के लिए मददगार होगी। आज समय खुली हवा में और निसर्ग के सानिध्य में बिताने की कोशिश करें जो आपको नई आइडियाज प्रदान करेगा और सकारात्मक ऊर्जा भी देगा।

करियर: स्टॉक मार्केट से जुड़े व्यक्ति आज लिए हुए निर्णय का परिणाम निकट भविष्य में देख पाएंगे।

लव: रिलेशनशिप के बारे में बिगड़ी हुई बातों को सुधारने के मौके मिलेंगे।

हेल्थ: बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर:3

🦂 वृश्चिक: लोगों ने कही हुई बातें और सच्चाई की जांच पड़ताल करना आपके लिए जरूरी होगा। कोई भी निर्णय लेते समय उसके परिणाम के बारे में सोच कर ही आगे बढ़े। कई कामों में आप को प्रगति दिखेगी फिर भी मनचाही बातें ना होने की वजह से आपको उदासीनता भी महसूस हो सकती है ।

करियर: नौकरी के एक से अधिक मौके प्राप्त होंगें।

लव: पार्टनर की कही बातों का गलत अर्थ निकाल कर गलतफहमियां बढ़ सकती है।

हेल्थ: शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग्य आहार लेना होगा।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 9

🏹 धनु: आज आपको काम में प्रगति दिखेगी और परिवार से भी पूरा साथ मिलेगा फिर भी मन की अस्वस्थता चिंता बढ़ाएगी। आज आपको जो बातें आप आपके पक्ष में हो रही है उन बातों का आनंद लेना सीख सीखना होगा। भविष्य से जुड़ी चिंताओं के बारे में आज अधिक ना सोचे।

करियर: काम में आर्थिक प्रगति होने की वजह से समाधान प्राप्त होगा।

लव: पार्टनर्स एक दूसरे को पूरी तरह से सहयोग देंगे।

हेल्थ: आंखों से जुड़ा ऑपरेशन हो सकता है।

लकी कलर: मरून

लकी नंबर: 1

🐊 मकर: आज पैसों से जुड़ी चिंता होने के बावजूद भी आपके काम नहीं अटकेंगे। थोड़ी बहुत रिस्क लेकर आप आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखेंगे। परिवार द्वारा मिल रही आलोचना आपके आत्मविश्वास को तोड़ सकती है। पैसों का निवेश करते समय आपकी जरूरत और आप के लक्ष्य को भी ध्यान में रखना होगा ।

करियर: समय कम और काम अधिक होने की वजह से तनाव बढ़ सकता है ।

लव: पार्टनर का आप पर वर्चस्व बना रहेगा।

हेल्थ: महिलाओं को पेट संबंधी समस्याएं तकलीफ देगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर:6

🏮 कुंभ: आज आपको अधिक मेहनत के बावजूद भी मनचाहा फल प्राप्त होना आज मुश्किल लग सकता है। भावनात्मक तनाव बढ़ने की वजह से कोई भी काम में मन नहीं लगेगा। शरीर और मन को पूरा आराम देने की कोशिश करें।

करियर: टीम द्वारा सहयोग न मिलना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

लव: काफी कोशिशों के बाद भी टूटते रिलेशनशिप को बचा पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ: स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए योग्य व्यक्ति द्वारा मार्गदर्शन लेकर कदम उठाए।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 7

🐋 मीन: आज मित्र परिवार में कोई आपका साथ दे रहा होगा, लेकिन इसके पीछे उनका अपना कोई मतलब हो सकता है। लोगों की जान पहचान सही तरीके से करना आज आपके लिए कठिन हो सकता है। भावनात्मक हो कर कोई भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत बातों के बारे में न बताएं।

करियर: उच्च पद पर स्थित अधिकारी नौकरी से निकाले जाने की संभावना।

लव: आर्थिक चिंता का सामना पार्टनर के सहयोग से किया जा सकता है।

हेल्थ: सर्दी जुकाम सुबह में सताएगा ।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 5

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…