*मायके जाने पर पत्नी की गला रेतकर हत्या*

*मायके जाने पर पत्नी की गला रेतकर हत्या*

*नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।* सुभाष प्लेस इलाके में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के मायके जाने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी शिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शकूरपुर जेजे कॉलोनी ई-ब्लॉक निवासी शिव स्थानीय फैक्टरी में काम करता है। उसकी दो साल पहले मोना से शादी हुई थी। लेकिन, शिव की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि मोना 17 अक्तूबर को पति से लड़ाई होने पर मायके में रहने के लिए आ गई। अगले दिन रात करीब आठ बजे शिव ससुराल पहुंचा और पत्नी के गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। फिर खुद ही पीसीआर को फोन कर घटना की सूचना दी और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। मोना की हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डीडी इंट्री के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, बुधवार को इलाज के दौरान मोना की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी। शादी को सात साल से कम समय हुए थे, लिहाजा एसडीएम जांच भी कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।