अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 अपराधी गिरफ्तार 26 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचे 315 बोर, 08 जीवित, 02 खोखा कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण, पुर्जे आदि बरामद…

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 अपराधी गिरफ्तार 26 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचे 315 बोर, 08 जीवित, 02 खोखा कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण, पुर्जे आदि बरामद…

जनपद हापुड़/थाना सिम्भावली दिनांक 20.10.2020 को थाना सिम्भावली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रजवाहे की पटरी जंगल ग्राम शरीफपुर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे शातिर अपराधी 1-बाबू 2- जगत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 26 निर्मित/अर्द्धनिर्मित, अवैध तमंचे 315 बोर, 08 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण, पुर्जे आदि बरामद हुये।
इस संबंध में थाना सिम्भावली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-बाबू निवासी ग्राम आरिफपुर, सरावनी थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़।
2-जगत निवासी शरीफपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
बरामदगी
1-26 निर्मित/अर्द्धनिर्मित, अवैध तमंचे 315 बोर, 08 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस।
2- अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण, पुर्जे आदि।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…