*सुशांत सिंह मौत मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह*

*सुशांत सिंह मौत मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह*

*फैलाने वाला वकील दिल्ली से गिरफ्तार*

मुंबई, 16 अक्टूबर । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर कई प्रकार की अफवाह फैलाने वाले वकील को मुंबई पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राईम ब्रांच गिरफ्तार आरोपित विभोर आनंद से गहन पूछताछ कर रही है। क्राईम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन के बार में सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित किया गए थे। वीडियो में इन दोनों मौत को गलत तरीके से एक साथ जोड़कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा था। इसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। इसी मामले में गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस दिल्ली से विभोर आनंद को गिरफ्तार मुंबई लेकर आई है। गिरफ्तार आरोपित विभोर आनंद से मुंबई पुलिस व सायबर विंग गहन पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में और भी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।