आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 25 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 25 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपको मन में अपने काम को लेकर जितनी स्पष्टता होगी, उतना ही आपको कन्फ्यूजन का सामना भी करना पड़ेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले आप उससे जुड़े हर पहलु के बारे में अधिक सोच कर आपका भ्रम और बढ़ा सकते हैं और यही भ्रम आपको निर्णय लेने से दूर रखेगा। आपकी यह बात से परिवार में थोड़ी परेशानी हो सकती है और पल-पल निर्णय बदलने की वजह से आप भी अपने लक्ष्य और काम से थोड़े विचलित रहेंगे।

🐄 वृषभ: आज आपका काम के व्यस्तता के बावजूद भी आपको अपने लिए वक्त निकालना आसान रहेगा। आपके अधिकतर काम आज किसी और को सौंप देने की वजह से जल्दी हो जाएंगे या आप किसी की मदद भी पा सकते हैं। परिवार के साथ बिताया वक्त आपको मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ बना सकता है। यदि परिवार में से कोई आपकी बात नहीं मान रहे हैं तो उनके विचार के दृष्टिकोण को थोड़ा महत्व दें।

👫 मिथुन: आज आप भौतिक विचारों में जितने उलझे रहेंगे, उतने ही आप दान धर्म के काम को लेकर भी उलझे रहेंगे। आपके स्वभाव में आज आपको विरोधाभास नजर आ सकता है। जो व्यक्ति आपको प्रिय है, उसकी तारीफ और निंदा भी आप ही करेंगे। इसलिए, अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें, वरना रिश्ते में कटुता आ सकती है।

🦀 कर्क: आज आपकी अधिकतर समस्याओं का हल आपको मित्र द्वारा ही मिलेगा। व्यवहार के बारे में आपकी स्पष्टता और काम से जुड़े लग्न भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। काम के प्रति नया उत्साह महसूस होगा। प्रगति की वजह से काम आप और निष्ठा से करेंगे। परिवार के साथ बिताया समय आनंद देगा। आपसे परिवार के छोटे सदस्य आपको नया दृष्टिकोण दे सकते हैं।

🦁 सिंह: आज आप सारी जिम्मेदारियों का भार लेने में सफल रहेंगे। अपने एक काम को अंजाम देने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें, परिवार के बुजुर्ग आपके मार्गदर्शक रहेंगे। परिवार और उनके अनुभवों से आप अपने जीवन को आसान और सफल बनाने का प्रयास जारी रखेंगे। युवा अपने करियर को लेकर निर्णय बार-बार बदल सकते हैं, इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। या आज का लिया हुआ निर्णय आप का अंतिम निर्णय है, ऐसा ना सोचें।

💁‍♀ कन्या: आज आपको अपने ग्रहण क्षमता पर काम करने की अधिक आवश्यकता है। मेहनत करने से आप पीछे हटते नहीं हैं, लेकिन चीजों को सीखने की क्षमता ना होने के कारण आपकी मेहनत के बावजूद भी आपको मनचाहा फल नहीं मिलता है। अपना अधिक समय मेडिटेशन या अपने नकारात्मक विचारों को मिटाने में लगाएं। उचित फल की प्राप्ति आपको शाम तक मिल जाएगी।

⚖ तुला: आज आपके जीवन में आए कुछ बदलाव के कारण आपको काम की गति धीमी लगेगी।यदि आप कोर्ट कचहरी के मामले से जुड़े हैं तो उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करना होगा। लोगों से मिली झूठी तारीफ आप का अहंकार बढ़ा सकती है। किसी के भी साथ अपने वैवाहिक जीवन के बारे में चर्चा ना करें। आज आपको आपका काम सरलता से और अधिक आसानी से कर ने का मार्ग भी प्राप्त होगा।

🦂 वृश्चिक: आज दिन की शुरुआत में आपको उत्साह और ऊर्जा की भी कमी महसूस हो सकती है। आप को परिवार से मिले मानसिक दबाव की वजह से भी काम की गति धीमी होगी। निर्णय लेते समय आपको अपनी भावनाओं को या परिवार के लोगों की भावनाओं को महत्व देना है, यह तय करना पड़ेगा।

🏹 धनु: आज आपको मन की शांति और जीवन की हर बात में प्रगति महसूस होगी। जिन लोगों की आपको आज तक सहायता नहीं मिल रही थी, वह लोग आपके पक्ष में होंगे। आप की आर्थिक परेशानी और चिंता पिता की सहायता से दूर होगी। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान और बढ़ाने की जरूरत होगी।

🐊 मकर: आज आप के गुस्से पर काबू पाना आपको आज बेहद जरूरी होगा। अपने मन से कटुता को कम करने के लिए विपश्यना या मौन व्रत का पालन करें। दिन के अंत तक आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। परिवार के हर सदस्य के निर्णय को अपने काबू में रखने की जिद आपकी उनसे दूरी बनाए रखेगा। चांदी के धातु का प्रयोग आपको मनशांति देने में मदद करेगा।

🏮 कुंभ: आज आपको अपने निर्णय, विचार, कृति के बारे में और जागरूक होने की आवश्यकता है। आपकी यही जागरूकता आपका पारिवारिक जीवन और व्यवहारिक जीवन प्रगति के पथ पर लाने के लिए मदद करेगा। मेहनत और लगन होने के बावजूद भी सकारात्मक ऊर्जा का अभाव आप को प्रगति से रोकता है। इसीलिए, अपने आध्यात्मिक जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें।

🐋 मीन: आज आपकी बात चाहे जीवन से जुड़ी हो या व्यवहार से किसी भी बात का निर्णय लेने के लिए टाला टाल ना करें। जिंदगी नई बातों को सीख कर और पुरानी बातों को भुलाकर या आदतों को सुधार कर ही बेहतर बना सकते हैं। इसी द्वारा आपको जीवन के प्रति सकारात्मकता प्रदान हो सकती है। यही सकारात्मकता आपको कठिनाइयों से जूझने में और उनको सफलता से सुलझाने में मददगार होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…