आज का राशिफल 🦕🦅 दिन-सोमवार,दिनांक 21 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅 दिन-सोमवार,दिनांक 21 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपको जीवन में संतुलन बनाने की अधिक आवश्यकता है। आप अगर काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन लाने में नाकामयाब हो रहे हैं तो किसी एक बात पर ही फोकस रखें। अलग-अलग बातों को इकट्ठा सुलझाने की कोशिश, आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बना रही है। आपके आत्मविश्वास पर भी असर हो रहा है। मित्र से लिया उधार तनाव पैदा करेगा।

🐄 वृषभ: आज पुराने रिलेशनशिप का प्रभाव आपके वर्तमान रिलेशनशिप पर अधिक दिखेगा। आपका डर आप को कमजोर बना रहा है। पुरानी सफलता आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगी। लेकिन, अधिक आत्मविश्वास आपको काम से भटका रहा है। यह बात का भी ध्यान रखें। माता से संबंध अच्छे रहेंगे। पार्टनर या पिता का व्यवहार आपको चिंतित बना देगा। परिवार के सदस्य आपस में आर्थिक व्यवहार न करें।

👫 मिथुन: आज आपकी जीद की वजह से परिवार में तनाव रहेगा। आप परिस्थिति को अपने ही नजरिए से देख रहे हैं। दूसरों का नजरिया देखने का प्रयत्न करना होगा। पैसों से जुड़े योजना सफल होगी। आर्थिक प्रगति की वजह से निर्णय लेने में अधिक आत्मविश्वास महसूस होगा। काम करते समय वक्त का ध्यान रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। इसलिए, अपने काम को ईमानदारी से करें।

🦀 कर्क: आज अपनी आपकी क्षमता को परखने वाला दिन है। आज किसी भी विषय में जल्दी हार ना मानें। ना ही बातों को अपने मन के हिसाब से करने की जिद करें। विचारों की सरलता और सहजता से काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध सुधरेंगे। अपनी मानसिक अवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखें। जीवन शैली में आया बदलाव और नए व्यक्ति से हुआ परिचय आपको सफलता देगा।

🦁 सिंह: आज यदि काम का मन ना हो तो आप काम के लिए खुद को और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता नहीं है। काम के बारे में लिया शॉर्टकट नुकसान करा सकता है। इसलिए, काम करें तो पूरे मन से करें। आज आपका ध्यान मौज-मस्ती में अधिक रहेगा। काम से जुड़े यात्रा में नुकसान हो सकता है। जागरूक रहें। परिवार के सदस्य आपके अस्थिर स्वभाव से परेशान रह सकते हैं।

💁‍♀ कन्या: आज आप निर्णय किसी को सुनाने से पहले उस बारे में अधिक सोच विचार करने की आवश्यकता है। आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको वर्तमान में रहने की आवश्यकता है। भूतकाल से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपने कही बातें आपके खिलाफ बोली जा सकती है, इसलिए शब्दों का प्रयोग उचित करें।

⚖ तुला: आज परिवार को आपके आर्थिक सहायता की जरूरत होगी। जीवन के सभी पहलुओं पर आज आपको ध्यान देकर उन्हें संतुलन में लाना होगा। आज भागा-दौड़ी बहुत होगी लेकिन काम प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यक्तिगत काम में किसी की सहायता ना लें। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दिन के अंत में काम से जुड़ी महत्वपूर्ण बात से आनंद प्राप्त होगा।

🦂 वृश्चिक: नए काम का उत्साह बना रहेगा। खुद से किसी बात के बारे में प्राप्त किया ज्ञान समाधान देगा। आध्यात्मिक रूप से प्रगति और मानसिक शांति प्राप्त होगी। अपने प्रयत्नों से औरों को शांति प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा। पालतू प्राणियों के साथ बिताया वक्त शारीरिक बीमारी को ठीक करने में मददगार रहेगा। सोने में निवेश करने के लिए उत्तम दिन है।

🏹 धनु: आज आप से जुड़ी समस्याओं को नए प्रकाश में देख पाएंगे। पुरानी असफलता को बदलने का प्रयास जारी रहेगा। पर्याप्त साधन और योग्य मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सूर्य की उपासना से विशेष फायदा होगा। विद्यार्थी अपने करियर के प्रति जागरूक होंगे। परिवार से मानसिक रूप में सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ा निर्णय फायदा देगा।

🐊 मकर: आज आपके जीवन से जुड़ी हर बात की तरफ देखने का आपका नजरिया बदल रहा है। आप स्वयं की प्रेरणा से जीवन के मार्ग के बारे में आज गंभीरता से सोचेंगे। अपने विचारों को खुलकर बोलने का अवसर प्राप्त होगा। काम के साथ-साथ व्यक्तिगत उन्नति भी उन्नति पर भी ध्यान दिया जाएगा। एकांत में बिताया समय आपको उत्साह देगा। यदि आप एग्रीकल्चर से जुड़े हैं तो उच्च शिक्षण का अवसर भी प्राप्त होगा।

🏮 कुंभ: आज परिस्थिति को अपने आप से ज्यादा बड़ा समझना आप को कमजोर बना रहा है। यदि काम आप से नहीं हो पा रहा है, तो किसी से मार्गदर्शन लें। अकेले ही सब करने का प्रयास आपको तनाव दे रहा है। घर की उर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता है। अपना समय सूर्य प्रकाश में बिताएं। यदि कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है और आपको मानसिक तनाव दे रही है. तो सूर्य की उपासना शुरू करें।

🐋 मीन: आज आपको स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आपके शारीरिक स्वास्थ्य का असर मानसिकता पर भी हो रहा है। इसलिए शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से तंदुरुस्त होने का प्रयत्न करें। यह समय थोड़ा कठिन है, लेकिन आपके प्रयास आपको सफलता देंगे। प्रयत्न करने से ना डरें, ना ही प्रयत्न की निरंतरता को रोकें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…