*पेट में पल रहे बच्चा बेटा है या बेटी की ललक में,सिरफिरे ने पत्नी का हसिया से पेट फाड़ा*

*पेट में पल रहे बच्चा बेटा है या बेटी की ललक में,सिरफिरे ने पत्नी का हसिया से पेट फाड़ा*

*पांच बेटियों के बाद बेटे की चाहत में किया यह शैतानी कारनामा*

*दर्दनाक वारदात से लोगो के दिल दहले,महिला की हालत गंम्भीर*

*बदायूं/उत्तर प्रदेश* शहर के मुहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन में शराब के नशे में धुत युवक ने गर्भ में बच्चा देखने को हंसिया से अपनी पत्नी का पेट फाड़ डाला। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसको बरेली रेफर किया है। महिला के भाई गोलू निवासी घोंचा थाना सिविल लाइंस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है,पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हंसिया भी बरामद किया है।
नेकपुर निवासी पन्नालाल किराने की दुकान चलाता है,उस की पांच बेटियां हैं। उसको शुरू से ही बेटे की चाह थी, इसलिए वह अपनी पत्नी अनीता से विवाद करता रहता था। इस बार भी वह गर्भवती अनीता से कहने लगा कि उसको लड़की हुई तो अच्छा नहीं होगा।अनीता और उसके मायके वालों ने उसको काफी समझाया। मगर, वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। शनिवार शाम पांच बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा।घर में पत्नी अनीता से विवाद करने लगा। कुछ ही देर में उसने हंसिया मारकर उसका पेट फाड़ दिया।चीख-पुकार पर पड़ोस में ही रहने वाली अनीता की बहन रेखा मौके पर पहुंच गई। रेखा का कहना है कि वह पेट फाड़कर बच्चे को देखना चाहता था कि लड़की है या लड़का।

प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी ने बताया कि पन्नालाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हंसिया क्यों मारा, इस बारे में उससे पूछताछ कर जांच की जा रही है।