कोरोना से कांग्रेस MLA की मौत, पत्नी-बेटी भर्ती…

कोरोना से कांग्रेस MLA की मौत, पत्नी-बेटी भर्ती…

यूं जान गंवाने वाले पहले नेता…

इंदौर/मध्यप्रदेश कोरोना वायरस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता की जान ले ली है।राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का इलाज के दौरान निधन हो गया है।कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था।
विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है,ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें।

एमपी के पहले विधायक जिनकी ऐसे हुई मौत

दांगी की 8 सितंबर को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में उनकी हालात बिगड़ती चली गई और दुनिया को छोड़ गए। बता दें कि दांगी मध्य प्रदेश के पहले विधायक हैं,जिनका कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निधन हो गया।

प्रदेश के कई मंत्री विधायक हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। इसके संक्रमण से कोई नहीं बच पा रहा है।खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी सरकार के करीब 10 मंत्री,25 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, वन मंत्री विजय शाह, बैतूल में विधायक ब्रम्हा भलावी सहित कई नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

अब 28 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक के हिसाब से भी झटका लगा है। क्योंकि चुनाव से पहल ही उनकी एक सीट और कम हो गई, ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…