आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 11 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 11 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आप बढ़ती चिंता आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को भी बिगाड़ रही है। चिंता में बिताया समय व्यर्थ और आपकी क्षमता को कम कर रहा है। कोई और आपकी समस्या का समाधान देगा। इस आशा में रहना और समय खराब कर सकता है। किसी बड़े व्यक्ति द्वारा हुई किसी गलती को आपको सुधारना भी होगा और उस गलती की सजा आपको ही मिलेगी। पूजा पाठ से समस्या का हल पाने का लालच सिर्फ पैसा खर्च कर आएगा।

🐄 वृषभ: आज आपको दो अलग चीजों में बैलेंस रखना असंभव होगा, इसलिए जो काम जल्दी होगा और जिसमें आप निष्णात हैं, उसका चुनाव करें। आप किसी भी व्यक्ति की तरफ उसके विचार और बात करने के तरीके से प्रभावित होंगे। कौन-सा काम कोमलता से और कौन सा काम कठोरता से करना है, यह आपको पता होगा और अमल करने में सफल रहेंगे। महिलाएं अपने गहने जेवर संभाल कर रखें। घर में कहीं घर में ही कहीं खो सकते हैं।

👫 मिथुन: आज आपका पिता से हुए विवाद समाप्त होगा। परिवार से जुड़े निर्णय लेने में आप सक्षम रहेंगे और परिवार के सदस्य आपका साथ भी देंगे। आप की शान शौकत से भरी लाइफस्टाइल से बुजुर्ग नाराज हो सकते हैं। काम को लेकर आपका उत्साह और आत्मविश्वास ज्यादा देर टिकेगा नहीं। फिर भी का काम को बीच में छोड़ने की गलती ना करें। काम खत्म होने तक उसके परिणाम का डर आपको सताएगा।

🦀 कर्क: आज आप आर्थिक मसलों और लव लाइफ को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी नेगेटिव सोच से आपको दिन भर डर महसूस होता रहेगा। हम अपने जीवन का नजरिया अपने कामों से बदल सकते हैं, यह बात ध्यान रखना जरूरी है। आपको मां की बातों से जो कष्ट होता है, वह दर्शाता है कि व्यक्तित्व के उस बात के बारे में हीलिंग की जरूरत है। किसी योग्य व्यक्ति की तलाश करें, जो आपके मन के द्वंद को सुलझा सके।

🦁 सिंह: आज आप उधार को वापस करने के लिए और उधार न लें। दूसरों को दिए हुए वचन का पालन करें। परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए पैसा खर्च होगा। ध्यान से पैसों का इस्तेमाल करें। पुरानी गलतियों का अहसास आज आपको होगा। उससे मिली सीख के बारे में आप ज्यादा सोचेंगे। आत्मविश्वास और अहंकार का फर्क आप अच्छे से कर पाएंगे और यही आपको औरों से अलग दर्शाएगा।

💁‍♀ कन्या: आज आपको छोटे काम में भी मिली सफलता आप बड़े पैमाने पर मनाएंगे। जिसमें आप जरूरत से ज्यादा वक्त देकर बाद में पछता सकते हैं। अपने काम के अलावा भी आप किसी हॉबी या अलग काम से पैसा कमा सकते हैं। विद्यार्थी अपना वक्त किसी समाज कार्य में लगाएंगे। घर के बच्चों की मदद से घर का कोई बिगड़ा कार्य फिर से शुरू होगा।

⚖ तुला: आज आप पर कुबेर का वरदहस्त होगा। आप से अपेक्षित काम और अच्छे से करने से आपके प्रति रखा नजरिया, वरिष्ठों का और भी अच्छा होगा। किसी मित्र को कठिन समय में दिया साथ आपके संबंध दृढ़ बनाएगा और आपको भी सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होगी। बेवजह सलाह देने का मोह टालें। पार्टनर को आपके हिम्मत और सहायता की जरूरत होगी। पार्टनर से खुलकर की हुई मन की बात गलतफहमी दूर करेगी।

🦂 वृश्चिक: आज आपका विवाह से जुड़ा निर्णय आपके लिए भाग्य बदलने वाला होगा। ससुराल के लोग आपकी पहचान का दायरा बढ़ाने का जरिया होंगे। आपका जीवन साथी आपके काम में भी भागीदारी और मददगार होगा। विवाहित लोगों का विवाह सुख और बढ़ेगा। किसी व्यापार में निवेश किया पैसा तेजी से बढ़ने लगेगा। आप का लिया निर्णय घर के जेष्ठ व्यक्ति को गर्व महसूस कराएगा।

🏹 धनु: आज आपका काम और उससे जुड़ी कठिनाइयों का आपने संयम से सामना किया है। अब उसी संयम को कायम रखना है। प्लान में आए बदलाव आप को नाराज कर सकते हैं। याद रहे जो भी होता है, भले के लिए होता है। कोर्ट या सरकारी काम से जुड़े दस्तावेज के बारे में जानकारी हासिल करें। घर से दूर जाने का निर्णय फायदा देगा, लेकिन भावनात्मक रूप से तकलीफ भी देगा। यात्रा में बच्चों का खास ध्यान रखें

🐊 मकर: आज आपके काम का फल दोगुना मिल सकता है। घर के सदस्य को पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है। छोटा-मोटा ऑपरेशन कराने की भी जरूरत होगी। योग्य वैद्यकीय मदद मिलेगी। पुरानी वस्तु मूल्यवान साबित होगी। परिवार पर किसी ना किसी कारण से ज्यादा खर्च होगा। घर के दरवाजे पर पीले रंग का कपड़ा लगाने से मुश्किलों से राहत मिलेगी।

🏮 कुंभ: आज आपको आखिरी वक्त तक काम टालने की आदत आज भारी पड़ सकती है। अगर आपका मन काम करने का नहीं है, तो कुछ देर आराम करके शुरू करें, लेकिन टालने की कोशिश ना करें। घर से जुड़े व्यक्ति आपके काम की गति कम कर सकते हैं। आपके बारे में फैली हुई अफवाह को आप गलत साबित कर पाएंगे। घर का काम आपको आज अधिक व्यस्त रखेगा। बच्चों के शिक्षण से जुड़ा निर्णय बदलना पड़ेगा।

🐋 मीन: आज अपनी आर्थिक व्यवस्था का गंभीर तरीके से विचार होगा। पिछले कुछ दिनों में हुए नुकसान से उबरने की योजना बनाएंगे। पैसों से जुड़े डर और मानसिकता को बदलने का प्रयास करें। आपके आर्थिक नुकसान का प्रभाव आपके परिवार पर भी होगा। खासकर आपके पिता चिंतित रहेंगे। आर्थिक नुकसान से निकलने के लिए परिवार की कोई प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ना लें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…