पुलिस कार्यवाही में 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस सोने/चांदी के जेवरात बरामद…

पुलिस कार्यवाही में 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस सोने/चांदी के जेवरात बरामद…
जनपद बरेली/थाना नवाबगंज  दिनांक 03.09.2020 की रात्रि थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा अटंगा पुलिया के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अभियुक्त वहीद घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस, सोने/चांदी के जेवरात बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद पीलीभीत, बरेली के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद स्तर से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 15,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-वहीद  निवासी ग्राम समुहा थाना नवाबगंज बरेली।
बरामदगी
1- सोने/चांदी के जेवरात, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस बरामद।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…