मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या का आरोपी…

मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या का आरोपी…

                        घायल सिपाही

                   एसपी खीरी सत्येंद्र कुमार👆

24 घंटे के अंदर ही मुठभेड के बाद गिरफ्तार… 

बीस दिनो मे इस तरह की तीसरी हत्या से थर्राया जनपद…

लखीमपुर/उत्तर प्रदेश थाना सिंगाही छेत्र के एक ग्राम मे घर के पास खेलते खेलते बालिका गायब हो गयी।बालिका का शव मिलने के 24 घंटो के अंदर ही पुलिस ने मासूम बालिका के हत्यारे को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिंगाही के एक ग्राम मे 2 सितम्बर को घर के पास से खेलते खेलते गायब हो गयी एक तीन वर्षीय बालिका का शव अगले दिन 3 सितम्बर को गन्ने के खेत मे पाये जाने के बाद पूरे जिले मे सनसनी फैल गयी थी।
देर रात बालिका के शव का पोष्टमार्टम तीन डाक्टरो के पैनल द्वारा कराये जाने के बाद बालिका के साथ रेप के बाद हत्या किये जाने की पुष्टि होने की बात पुलिस द्वारा बताई जा रही है।
मृतक बालिका के परिजनो ने इस घटना के लिये गांव के ही लेखराम नाम के व्यक्ति हाथ होने की आशंका व्यक्त की थी।
आरोपी लेखराम वालिका का शव मिलने के बाद से ही गायब हो गया था।
इस घटना का वर्क आउट करने के लिये एसपी खीरी सत्येंद्र कुमार ने कई टीमे बना कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगा दी थी।
आज सर्विलांस के जरिये पुलिस को आरोपी लेखराज की लोकेशन बम्हन पुर के पास मिलने पर पुलिस ने भारी दलबल के साथ संदिग्ध स्थान की घेराबंदी करली और गन्ने के खेत मे आरोपी की सधन तलाशी लेने पर जानकारी मिली है कि आरोपी लेखराम को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड मे आरोपी लेखराम तो धायल हुआ ही है पर पुलिस के स्वाट टीम के एक सिपाही को भी हाथ मे गोली लगने की जानकारी मिल रही है।मुठभेड मे घायल आरोपी लेखराम को सीएचसी निघासन मे इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
बताते चले कि जनपद लखीमपुर खीरी मे विगत लगभग बीस दिनो मे रेप के बाद हत्या की यह तीसरी घटना है।
वहीं पुलिस की सक्रियता के चलते हर घटना मे लिप्त आरोपिओं को पुलिस ने 24 घंटो के ही गिरफ्तार कर लेने मे सफलता प्राप्त की है।

पत्रकार देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट…