पार्थ अग्रवाल ने मनाया रैन बसेरे में बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन…

पार्थ अग्रवाल ने मनाया रैन बसेरे में बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन…

लखनऊ 1 सितम्बर। कहते है कि हमे अपनी खुशिया दुसरो के साथ जरूर बाटनी चाहिए और अगर बड़े बुजुर्ग इसमे शामिल हो तो खुशिया के साथ आशीर्वाद भी मिलता है जो इंसान की सफलता में उसका साथ देता है।
लखनऊ शहर के रहने वाले 18 वर्षीय पार्थ अग्रवाल ने अपना जन्मदिन उम्मीद संस्था द्वारा संचालित नगर निगम के रैन बसेरे में बेघर, जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के साथ मनाया। उन्होंने सभी को मीठा, नमकीन और स्वादिष्ठ व्यंजन वितरित किये। उम्मीद संस्था लखनऊ शहर में नगर निगम लखनऊ के साथ मिलकर एवं समाज के सहयोग से रैन बसेरे चला रही है, जिसका उद्देश्य सड़क पर रहने वाले लोगो को छत लंगर और मनोरंजन के साधन मुहइया करना है। जिससे उनको भी इस शहर में अपनापन महसूस हो सके।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…