बृंदावन में चलाया मास्क लगाओ जनजागरूकता अभियान…

बृंदावन में चलाया मास्क लगाओ जनजागरूकता अभियान…

मथुरा ( विनोद दीक्षित) ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा महामारी कोविड-19 कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए वृंदावन में हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा हर रोज परिक्रमा लगाई जा रही है इसके बावजूद लोगों ने मास्क ना लगाएं जाने की खबर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के आवाहन पर आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की टीम ने प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा वा युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित के संयुक्त नेतृत्व में वृंदावन में पहुंचकर अटला चुंगी पर मास्क लगाओ जागरूकता अभियान चलाया गया l इस अभियान के अंतर्गत जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उनको मास्क महत्व बताते हुए उनको मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हुए निशुल्क दिये गये l इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा ने का हमारी टीम लगातार इस तरह का अभियान लगातार चलाए हुए है जिससे लोग कोरोना से सुरक्षित रह सकें l युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा हमारे द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए हमारे द्वारा 2000 मास्क बांटे गए जिससे लोग लगाकर सुरक्षित रहें और संक्रमण कोरोना होने से रोका जा सके यही हमारा प्रयास है l इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ,युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी,अनुप चतुर्वेदी,विनोद पाण्डेय,कुलदीप शास्त्री हरवीर चौधरी, वृंदावन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा बंसल ,श्रीमती अन्जू अग्रवाल, श्रीमती सरोज गोला, सनातनी भागवत कथा वाचक आदि उपस्थित रहे l फोटो परिचय : बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे मास्क जागरूकता अभियान के अंतर्गत बांटते हुए

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…