आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 20 अगस्त 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 20 अगस्त 2020…

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए अपने कुछ नई चीजों से बचकर रहने और खुद को अपने काम पर फोकस रखने का है। जब आप एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो सकारात्मक परिस्थितिया आपके सामने स्वतः ही आ जाएंगी। नियति उसकी कार्रवाई तय करेगी। आप अपने प्रयासों में कोई ढील ना दें। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। अपने आप को किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रखें।

🐄 वृषभ: आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम में मनचाहा परिणाम ना मिलने से आपको थोड़ा तनाव और चिंता रह सकती है। ये तनाव आपको भीतर तक प्रभावित करेगा। आपको अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करके उसके अनुसार उनके निष्पादन की योजना बनानी चाहिए। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव या अबोला हो सकता है। अपनी लोगों के साथ बातचीत करें।

👫 मिथुन: आज आप खुद को काफी सशक्त और आत्मविश्वास से भरा हुआ पा सकते हैं। आपको सितारों का पूरा साथ मिलेगा और परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आपके लिए समय काफी हद तक सकारात्मक ही रहेगा। आपके पास परम शांति से जुड़ने और पहुंचने का अवसर है। आध्यात्मिक उन्नति के संकेत हैं। परिस्थितियां आपके विरुद्ध भी हो सकती हैं लेकिन आपको उससे हार नहीं माननी चाहिए।

🦀 कर्क: आज का दिन आपके लिए भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूमने का है। कुछ काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, वो अचानक पूरे हो सकते हैं। आपके लिए चीजें पहले से ज्यादा आसान हो सकती हैं। नए और रोमांचक परिवर्तन के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आप नई चीजों की खोज में काफी आक्रामक तरीके से जुटे रहेंगे। किसी भी मामले में आप पीछे नहीं रहेंगे।

🦁 सिंह: आज का दिन आपके लिए कुछ खास कामों के पूरे करने का है। इसलिए, आज आपको अपने लिए उतना ही काम लेना चाहिए, जितना आप समय पर पूरा कर सकें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें। कुछ दोस्तों से मनमुटाव या रिश्तों में दुराव भी हो सकता है। परिस्थितियों को स्वीकार करके आगे बढ़ें। स्थितियां खुद धीरे-धीरे सुधर जाएंगी।

💁‍♀ कन्या: आज आपको कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं। कुछ नए मौके आपके करियर का दरवाजा खटखटा सकते हैं। अवसरों का संपूर्ण लाभ उठाने के लिए आप सतर्क और जागरुक रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखने का दिन है। कोई चोट या मोच से प्रभावित हो सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करते हुए अपने और अपने साथियों के लिए थोड़ा समय निकालना होगा।

⚖ तुला: आज का दिन आपके लिए कुछ बेतरतीब सा रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियों को संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए कुछ अव्यवस्थित सा रहेगा। योजना अनुसार काम होने में समस्या हो सकती है। कुछ तनाव और चिंता आपका दिन खराब करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपना मन कहीं और लगाने की आवश्यकता होगी।

🦂 वृश्चिक: आज सितारे आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत दे सकते हैं। आने वाले दिनों में नई चीजों की खोज की जा सकती है। अपने अधूरे कामों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। किसी भी मामले में आप निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि आप उस अवसर को ही खो दें। त्वरित निर्णय लेने के लिए अपने ध्यान और मानसिक चंचलता पर ध्यान दें।

🏹 धनु: आज का दिन आपके लिए अपने जीवन में कुछ बड़ी उपलब्धि मिलने का हो सकता है। आप भौतिक आराम, सुख-सुविधा, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। यह ऊंचा उठने का समय है और अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही कार्ड्स पर हैं। लेकिन, किसी भी बात का अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है।

🐊 मकर: आज आपके लिए आराम का दिन हो सकता है। आपको अपने काम और रिश्तों के मामले अपने अनुभव को सहेजें और उसके आधार पर अपने भविष्य की योजनाओं को रुप दें। आज आपके लिए आत्ममंथन का दिन है। अपने अतीत और रिश्तों को लेकर गहराई के साथ चिंतन करें। आपको समाधान मिल जाएगा। जीवन के रचनात्मक पक्ष से जुड़ें।

🏮 कुंभ: आज का दिन आपके लिए खुद को नई ऊर्जा और उत्साह से भरने का है। यह आपके मन, शरीर और आत्मा को फिर से जीवंत करने का समय है। अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लें और बाहर जाएं। आपकी ख्याति आज आपके काम आएगी। अपनी गरिमा को कायम रख पाएंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की सलाह आज आपको कार्ड्स दे रहे हैं। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें।

🐋 मीन: आज आप मानसिक रूप से खुद को थोड़ा थका और हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। लेकिन, आप अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। कुछ लोगों के लिए कार्ड्स का संकेत है कि अति-आत्मविश्वास और अति-उत्साह पर नियंत्रण रखें। कुछ काम आपकी जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं। इसके लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से कामों को निपटाने की आवश्यकता है।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…