फिर दहशत में आए विमान यात्री, टेक ऑफ रोकी गई…..

फिर दहशत में आए विमान यात्री, टेक ऑफ रोकी गई…..

रांची में एयर एशिया के विमान से पक्षी टकराया, दुर्घटना टली: सभी यात्री सुरक्षित…

कल हुए विमान हादसे में कोरोना की एंट्री, एक मृतक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई…

लखनऊ/रांची/बीजिंग/कीव। केरल के कोझिकोड में कल रात हुए विमान हादसे के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी आज एक्सीडेंट होते-होते बच गया। रांची से मुंबई जा रहे एयर एशिया के विमान (i5-632) से आज सुबह 11-30 बजे एक पक्षी टकरा गया, सभी यात्री सुरक्षित हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह विमान चिड़िया से टकरा गया, उड़ान भरने को तैयार यह विमान से पक्षी टकरा गया। इसकी वजह से विमान का टेक ऑफ कैंसिल कर दिया गया‌।
एयर एशिया का यह विमान रनवे से उड़ान की शुरुआत करने वाला था,इसी दौरान पक्षी विमान से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद विमान की जांच की गई। एयर एशिया ने जारी बयान में कहा कि हमारे लिए यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। रांची एयरपोर्ट पर इस घटना की वजह से यात्रियों को अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए देखा गया।
उधर कोझिकोड में कल रात हुई विमान दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों में एक मृतक को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, जिसके बाद सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में अलग निगरानी में रखा गया है।
पहेली बनी महिला की बीमारी, दो साल में पेट बढ़कर 19 किलो का हुआ…..
बीजिंग। चीन की एक महिला हुआंग गुओशियान का पेट दो साल में बढ़कर 19 किलो का हो गया है। हुआंग के मुताबिक वह कई डॉक्टर्स से इलाज करवा चुकी हैं, लेकिन अब तक न तो इसके पीछे की वजह पता चल पाई है और न ही इसका इलाज मिला है।
हुआंग गुओशियान का कहना है कि दवाओं से उनके पेट का दर्द तो कम हुआ है लेकिन उसका आकार बढ़ता ही जा रहा है । हुआंग देश के बड़े डॉक्टर्स से अपना इलाज कराना चाहती है, जिसके लिए वो सोशल मीडिया के जरिए पैसे जुटा रही हैं।

नग्न होकर बीच सड़क पर खड़ा हुआ शख्स…..
कीव। यूक्रेन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शुक्रवार को एक शख्स नग्न अवस्था में सड़क पर ट्रैफिक रोकता नजर आ रहा है, इस दौरान वह एक सफेद कार के सामने जाकर खड़ा हो जाता है। कार चालक गाड़ी से बाहर निकलकर उससे बात करता है। दोनों के बीच बहस होने लगती है, जिसके बाद कार सवार उस आदमी के चेहरे पर एक जोरदार मुक्का मार देता है‌, मुक्का पड़ते ही नग्न व्यक्ति नीचे गिर जाता है।
यूक्रेन का यह वीडियो खासा वायरल हो रहा है। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नग्न व्यक्ति को पकड़ कर अपने साथ ले गई, उसने ऐसी हरकत क्यों की, पूछताछ की जा रही है। (8 अगस्त 2020)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,