सड़क पर अज्ञात महिला की मिली लाश…

सड़क पर अज्ञात महिला की मिली लाश…

रायबरेली 30 जुलाई। चौकी क्षेत्र  के सलोन-जायस मार्ग हौदहा तालाब के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगो मे दहशत फैल गई। बता दें कि गुरुवार को डीह थाना के परशदेपुर चौकी छेत्र के सलोन जायस मार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगो में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह व उनकी टीम ने पहुच कर शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राज किशोर सिंह व थानाध्यक्ष डीह जेपी यादव ने घटना बाबत जानकारी जुटाई। फिलहाल महिला का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम परीक्षण के लिए भेज दिया है पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…