सुरई रेंज में गोली मारकर किया चीतल का शिकार…

सुरई रेंज में गोली मारकर किया चीतल का शिकार…

खटीमा: सुरई रेंज में गोली मारकर चीतल का शिकार करने का मामला सामने आया है। जंगल में चीतल का शव बरामद हुआ हैं। उसकी गर्दन में गोली का निशान भी है। वन विभाग की गश्त के चलते शिकारी भाग खड़े हुए। एक शिकारी की बाइक भी मौके से बरादम हुई है। बाइक के आधार पर शिकारी की पहचान कर ली गई है। शिकारियों को पकड़ने के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल ने टीमें गठित कर दी हैं।
विभाग के अधिकारियों ने बाताया कि 21 जुलाई की रात को सुरई रेंज में वन दरोगा शक्ति सिंह टीम के गश्त पर थे। रेंज के कक्ष संख्या 46 में एक मृत चीतल मिला। आस पास छानबीन की तो कुछ दूरी पर बाइक यूके06-पी2688 खड़ी मिली। चीतल की गर्दन में गोली मारने की पुष्टि हुई है

पत्रकार मुस्तकीम मलिक की रिपोर्ट…