आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 11 जुलाई 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 11 जुलाई 2020…

🐏 मेष: आज काम में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी टीम काम के प्रति आपका दृष्टिकोण पसंद करती है। दिन आपके लिए सामान्य सा ही रहने वाला है। कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुरानी चिंता है तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें।

🐄 वृषभ: आज का दिन आपके लिए अच्छे-बुरे दोनों तरह के परिणाम देने वाला रह सकता है। नौकरी या बिजनेस में आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु रिश्तों और दोस्तों के मामले में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

👫 मिथुन: आज आप बहुत उत्साहित रह सकते हैं। आप अपने काम को वैसे ही पूरा करेंगे जैसे आप चाहते हैं। आपके लिए अपनी योग्यता और क्षमता से ही आगे बढ़ने का है। अपने आपको किसी से भी कमतर ना समझें। दूसरों के साथ अपनी तुलना आपको भीतर से थोड़ा कमजोर और परेशान करने वाला हो सकता है। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

🦀 कर्क: आज काम पर रिसर्च करते ही आपको अद्भुत आइडिया मिलेंगे। आप एक बैठक में अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। दिन आपके लिए कुछ विचित्र परिस्थितियों वाला हो सकता है। आपके आसपास कई लोग रहेंगे, मित्रों से भी बातचीत होगी लेकिन आप फिर भी कुछ खालीपन महसूस करेंगे। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है।

🦁 सिंह: आज आपको नए प्रोजेक्ट की लीडरशिप का अवसर मिलेगा। यह आपकी प्रोफेशनल स्किल्स को साबित करने का सही मौका है। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और फलदायक भी साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको खुद के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं लानी चाहिए। आप में वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें।

💁‍♀ कन्या: आपको अपने बॉस से नई पहचान मिलेगी। काम में निरंतरता रखें, आप आगे बढ़ेंगे। आपके लिए दिन भविष्य के लिए योजना बनाने का है। पुराने मामलों को भूल कर आपको आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें।

⚖ तुला: आप नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको एक नौकरी मिलेगी जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगी। आज अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं।

🦂 वृश्चिक: आज आपके द्वारा काम किया गया एक पुराना प्रोजेक्ट आपको पहचान दिलाएगा। आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। नई योजनाओं में कोई रुकावट आ सकती है। इससे आपका मन खिन्न रहेगा। आपको अपने मानसिक संतुलन को ठीक रखना है। अपने मन को स्थिर बनाए रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा।

🏹 धनु: आप बहुत अच्छे सीखने वाले हैं। एक नया कौशल सीखने का एक अच्छा समय है। किसी क्रिएटिव कोर्स पर विचार करें, क्योंकि यह आपको पुरस्कार दिलाएगा। आपमें भावुकता की अधिकता रहेगी जिस कारण मूड स्विंग होंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें। अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।

🐊 मकर: आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपको लगता है कि आप सही निवेश कर रहे हैं, आशावादी बनें। तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में असफलता मिलने के संकेत हैं। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शांति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो।

🏮 कुंभ: आज आपको वह प्रमोशन मिलेगा, जिसके लिए आप काम कर रहे हैं। आशावादी रहें। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। जीवन में यदि बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं तो यही उचित समय है अपने जीवन को एक नई दिशा देने का। वह करें जो आपको अच्छा लगता हो, जिससे आपको ख़ुशी और संतुष्टि मिले। रिश्तों में भी यदि खुश नहीं हैं तो अपने आपको इस बंधन में बाँधने की बजाय अपने अस्तित्व के लिए कुछ करें, इससे आपके रिश्तों में भी सुधार होगा।

🐋 मीन: आज काम में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी रचनात्मकता और उत्साह आपको अपनी नौकरी में प्रगति करने में मदद करेंगे। किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…