आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 7 जुलाई 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 7 जुलाई 2020…

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए परिवार और काम के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी समस्या होने का है। आपके परिवार के लोग या प्रियजन आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं लेकिन आप पर काम का भी अधिक दबाव हो सकता है। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें।

🐄 वृष: आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव और दबाव से भरा हो सकता है। आपको अपने लिए किसी तरह निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए। किसी भी स्थिति में आपको दो मोर्चों पर एक साथ काम करना पड़ सकता है। आपके लिए अपनी इमेज सुधारने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ मामलों में दिन आपके लिए फेवर का है। सिंगल या अविवाहितों के लिए दिन कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है।

👫 मिथुन: आज का दिन आपकी कल्पनाशक्ति के चरम पर होने का है। आप अपने लिए कई तरह की योजनाएं बना सकते हैं। करियर और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने के विचार आपके मन में आ सकते है। आप खुद के लिए कुछ काम करने के बारे में सोचेंगे। यात्रा के योग की ओर कार्ड्स संकेत कर रहे हैं। एक मिशन या कार्य आज दूसरों को कड़ी मेहनत की तरह लग सकता है लेकिन यह आपके लिए सुखद चुनौतीपूर्ण संभावना होगी।

🦀 कर्क: आज का दिन आपके लिए काफी शानदार और सफलता भरा हो सकता है। आपको कुछ कामों के मामले में जिम्मेदारियों से मुक्ति मिल सकती है। कुछ समय आप खुद के शौक पूरे करने के लिए या परिवार को देने के लिए भी निकाल पाएंगे। एक मजेदार दिन की उम्मीद करें और आप इसे बहुत आनंददायक दिन मानेंगे। कुछ चीजें आपके लिए पूरी तरह फेवरेबल हो सकती हैं। इसका आपको लाभ मिलेगा।

🦁 सिंह: आज का दिन आपके लिए अपने करियर की दृष्टि से आगे बढ़ने का दिन साबित हो सकता है। इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह अच्छा समय नहीं है, जो आपके जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरे आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।

💁‍♀ कन्या: आज का दिन आपके लिए अपने टारगेट और जीवन की महत्वाकांक्षाओं की समीक्षा करने का समय है। आपके लिए दिन काफी रोचक और सफलता भरा हो सकता है। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल और सहज रहेंगी। आज आपके लिए हर तरह से फेवर वाला दिन है। आपके आसपास के लोग भी आपके साथ आज काफी आत्मीयता और सहजता से पेश आएंगे।

⚖ तुला: आज आपके लिए दिन कुछ गलतियां होने का हो सकता है। आपके गलत फैसलों या व्यवहार से काम बिगड़ सकते हैं। आवश्यक है कि आप अपने फैसलों की समीक्षा करें। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। यदि उचित उपयोग किया जाए तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा आकर्षक साबित होगी। दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं।

🦂 वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए कुछ उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल और सहज होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आज आप पूरे दिन आसानी से चलने वाले मूड में रहेंगे। दिनचर्या ठीक रहेगी और आप वित्तीय परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए तेजी से प्रयास करेंगे।

🏹 धनु: आज का दिन आपके लिए अपने घर के काम और मामलों पर ध्यान देने का है। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल होने के संकेत हैं। हालांकि, ये आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगा। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें। आज दिन काफी कुछ आपकी सोच के विपरित रह सकता है। अगर आप किसी मामले में अपने लिए कोई फैसला लेना चाहते हैं तो उसे आज टाल दें।

🐊 मकर: आज का दिन आपके लिए काफी फोकस वर्किंग का है। आपको कार्ड्स लगातार ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आपको कुछ मामलों पर लगातार नजर रखनी पड़ सकती है। इस कारण रोजमर्रा के कुछ काम प्रभावित भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव में हैं या परेशान चल रहे हैं तो आप संबंधित लोगों से इस बारे में बात कर पाएंगे।

🏮 कुंभ: आज आप खुद को कुछ अलग स्थिति में पा सकते हैं। आप अपने आसपास के माहौल से भी थोड़ा असहज हो सकते हैं। लेकिन, आपको इस समय कार्ड्स धैर्य से काम करने की सलाह दे रहे हैं। आप जितनी मेहनत कर रहे हैं उसके अनुपात में रचनात्मकता और उत्पादकता का अभाव महसूस होगा। कुछ मामलों में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

🐋 मीन: आज का दिन आपके लिए करियर में नई ऊंचाई हासिल करने के मौके मिलने का है। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जो निवेश करने में रुचि रखते हैं, वे किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…