सपा ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया कब्जे का आरोप…

सपा ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया कब्जे का आरोप…

इटावा/उत्तर प्रदेश:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर सरकरी जमीन पर कब्जे के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आवास विकास की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे है। उन्होंने कहा कि सपा के ऊपर हमेशा झूठे जमीन कब्जे के आरोप लगते थे। सत्ता पक्ष के जिलाध्यक्ष ने आवास विकास की जमीन पर कब्जा कर डबल स्टोरी मकान बनवा रहे है। दूसरी मंजिल मकान तैयार हो रहा है सारे साक्ष्य हमारे पास मौजूद है।
आज पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए गोपाल यादव ने बताया कि आवास विकास कालोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे के मकान में चल रहे काम को गलत ठहराते हुए जबरन आवास विकास की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सरकार में बैठे लोग सरकरीं जमीन पर जब कब्जा करेंगे, जिले की जनता को न्याय कैसे दिलाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग जबरन लूटने जबरन धन उगाही में लगे है। आवास विकास से आवंटित संख्या दिखाए। आवास विकास विभाग के अधिशासी अभियंता व बाबू की मिलभागत से कब्जा हो रहा है। भूमि कब्जा की जानकारी प्रारंभ होने के बाद भी नहीं की कोई कार्यवाही। वार्ता में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…