अक्षय पात्र संस्था ने 20 हजार जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई राशन सामग्री किट…

अक्षय पात्र संस्था ने 20 हजार जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई राशन सामग्री किट…

रूरतमंदों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य रू श्री भरतर्षभा दास प्रभु…

कोरोना काल में गरीब वर्ग को मदद की जरूरत रू ठा. प्रकाश सिंह…

वार्ड 40 की विभिन्न कॉलोनियों में हुआ राशन किटों का वितरण…

मथुरा। कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन लगने के साथ ही पूरे देश में अक्षय पात्र संस्था द्वारा शुरू की गई आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बिना किसी भेदभाव के निरन्तर सेवा कार्य करने की मुहिम लगातार जारी है। शनिवार को भी संस्था द्वारा मथुरा के वार्ड संख्या 40 में करीब 400 से अधिक जरूरतमंदों परिवारों को कच्ची राशन सामग्री का वितरण किया गया। आजमपुर ,विकास नगर ,माली कॉलोनी, यमुना कॉलोनी, डाकखाना कॉलोनी, नागराज कॉलोनी आदि क्षेत्र में आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, साबुन आदि की किट संस्था द्वारा बांटी गई।
इस मौके पर संस्था के श्री भरतर्षभा दास प्रभु ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। आज कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए संस्था गरीब वर्ग के लोगों के साथ है, इसी कड़ी में आज उन्हें ये राहत सामग्री प्रदान करने की पहल की गई है। संस्था के मीडिया सलाहकार ठा. प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना के इस दौर में गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, आज सभी को उनके साथ खड़े होकर उनकी मदद करने की आवश्यकता है। संस्था द्वारा अब तक 20 हजार गरीब परिवारों को राहत सामग्री किट पहुंचाई जा चुकी है और अभी आगे भी यही क्रम जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने देश के विभिन्न हिस्सों में जो ये मुहिम छेड़कर नई मिशाल पेश की है, उनके इस अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्था का हर सदस्य इस कार्य के लिए बधाई का पात्र है। वार्ड के पार्षद श्याम सिंह ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक गौरव गर्ग, अक्षय पात्र प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, चेतन गोस्वामी, गटनायक अंकित गौर, जीतू आदि उपस्थित थे।

पत्रकारअमित गोस्वामी की रिपोर्ट…