पुरानी प्रधानी रंजिश में हुआ खूनी खेल हालत गम्भीर…

पुरानी प्रधानी रंजिश में हुआ खूनी खेल हालत गम्भीर…

पथरा सिद्धार्थनगर।. पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग में चुनाव को लेकर चली आ रही चुनावी रंजिश ने दो पक्षों में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। प्रधानी चुनाव से लेकर अबतक चली आ रही रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट मे एक ही पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी शेषमणि प्रजापति घायलों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए जहां पर उन्होंने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की बात कही। शेषमणि प्रजापति ने बताया मजबूर दबे कुचले लोगों के सहयोग मे हमेशा अपना दल (एस)पार्टी खड़ी रहती
जिला मीडिया प्रभारी शेषमणि प्रजापति ने तुरंत पथरा थाना प्रभारी को फोन करके मामले में उचित कार्यवाही करने की बात कही।

पुरानी प्रधानी रंजिश में हुआ दो पक्षों में विवाद

पुरानी रंजिश में वारदात का मामला पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव का है। यहां के निवासी अशोक और गांव के ही रामफेर,तिलक राम के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर बीच कई बार विवाद हुआ। इसी विवाद के पीछे आये दिन दोनो पक्षों में वाद विवाद होता रहता था। घायल धनबली के मुताबिक वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से गांव से बाहर जा रहा था तभी विपक्षीगण ने उन पर जान से मारने की नियत से गोलबन्द होकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाइक सवार धनबली और उसके एक अन्य साथी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की पड़ताल

पुरानी रंजिश में में हुई वारदात की सूचना पर पाकर मौके पर पहुंची पथरा थानाध्यक्ष महेंद्र चौहान पुलिसबल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस मुताबिक दो पक्षों के विवाद हुआ है जो काफी लंबे समय से चला आ रहा था। अशोक कुमार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर गांव के 12 लोगों के खिलाफ 151/107/116 का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया

पत्रकार असदुल्लाह सिद्दीकी की रिपोर्ट…